CSK के खिलाफ मुकाबले से पहले DC को मिली बड़ी खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी करेगा कमबैक
DC vs CSK: आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर दिल्ली कैपिटल्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती है. इस अहम मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है. जिससे उनकी टीम खुश होगी.

DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक सीजन 19 में 9 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनकी टीम को सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है. हालांकि उनके लिए अभी भी प्लेऑफ का रास्ता भी खुला हुआ है. ऐसे में वो अगले मुकाबले में भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी जीत दर्ज करना चाहेंगे. सीएसके के खिलाफ मुकाबले से पहले अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है.
फिट हो गए हैं लुंगी एनगिडी
2 / 6आईपीएल 2026 में लुंगी एनगिडी दिल्ली कैपिटल्स के सबसे अहम गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की है. इंजरी के कारण वो पिछला मुकाबला नहीं खेले थे. अब कोच मुनाफ पटेल ने उनके फिट होने का ऐलान किया है.
पंजाब किंग्स के खिलाफ लगी थी चोट
3 / 6कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को पंजाब किंग्स के खिलाफ कैच लेने का प्रयास करते हुए चोट लगी थी. सिर में चोट लगने के कारण उनके ऊपर कनक्शन प्रोटोकॉल लगा था. जिसके कारण ही वो फिट होने के बाद भी पिछला मैच नहीं खेले थे.
सीएसके के खिलाफ हो सकती है वापसी
4 / 6प्रोटोकॉल के मुताबिक अब लुंगी एनगिडी ने 6 दिनों का आराम कर लिया है. ऐसे में वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं. काइल जैमीसन की जगह उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
5 / 6पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन. इंपैक्ट प्लेयर- आकिब नबी/ विप्रज निगम.
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
6 / 6अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी, मुकेश कुमार, नितीश राणा , पथुम निसांका, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, रेहान अहमद, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, समीर रिजवी, दुशमंथा चमीरा, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, विप्रज निगम, माधव तिवारी, अजय मंडल, त्रिपुरा विजय, साहिल पारख, विहान मल्होत्रा, काइल जैमिसन.