CSK vs MI: धोनी की वापसी के बाद सीएसके की प्लेइंग 11 में होंगे 3 बदलाव! युवा स्टार हो सकता है बाहर

CSK vs MI: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती है. दोनों ही टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहना बहुत ही मुश्किल है. खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को प्लेऑफ में बने रहने के लिए अब अपने लगभग सभी मुकाबले जीतने होंगे. अगले 6 मैचों में सीएसके की टीम 4 घरेलू मैदान पर खेलने वाली है. ऐसे में सीएसके के लिए मुंबई के खिलाफ मुकाबला जीतना बहुत ही अहम है. ऐसे में फ्रेंचाइजी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी करा सकती है. जिससे प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 2 / 6

कार्तिक शर्मा का प्रदर्शन अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में उनकी जगह अब महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो सकती है. धोनी कमबैक के बाद विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं संजू फील्डिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन

आकाश माधवाल

आकाश माधवाल3 / 6

गुरजपनीत सिंह ने शुरुआत में बहुत ही शानदार गेंदबाजी करके सभी को प्रभावित किया था. हालांकि पिछले 2 मैच में वो इंपैक्ट नहीं डाल सके हैं. ऐसे में अब उनकी जगह आकाश माधवाल को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

सरफराज खान

सरफराज खान4 / 6

पिछले मुकाबले में सरफराज खान प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन बाद में वो इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए थे. ऐसे में मुंबई के खिलाफ सरफराज खान को प्लेइंग 11 में वापसी का मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

मुकेश चौधरी

मुकेश चौधरी 5 / 6

इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका इस मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को मिल सकती है. हालांकि अगर टीम ने पहले गेंदबाजी की तो शिवम दुबे को भी इंपैक्ट प्लेयर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. 

सीएसके की संभावित प्लेइंग 11

सीएसके की संभावित प्लेइंग 116 / 6

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, आकाश माधवाल.    इंपैक्ट प्लेयर- मुकेश चौधरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन