CSK के खिलाफ रोहित शर्मा की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, MI के कोच ने कर दिया हिटमैन पर खुलासा

IPL 2026, CSK vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इंजर्ड हो गए थे. जिसके बाद से वो 4 मुकाबले टूर्नामेंट में मिल कर चुके हैं. अब सबसे बड़ा सवाल है कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वापसी करेंगे या नहीं?

Rohit Sharma Injury
1 / 6
Rohit Sharma Injury

IPL 2026, CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. लगातार हार के बाद अब मुंबई की टीम कमबैक करने का प्रयास कर रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हाल के समय में मुंबई का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में फ्रेंचाइजी उम्मीद कर रही है कि रोहित शर्मा इस मुकाबले में वापसी करें. हिटमैन की वापसी के बारे में अब हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपडेट दिया है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की क्या होगी वापसी?

रोहित शर्मा की क्या होगी वापसी?2 / 6

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के बाद रोहित शर्मा लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. हालांकि अभी तक वो पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं, लेकिन चेन्नई ट्रैवल करके जाने के कारण अब फैंस की उम्मीद जग गई है.

विज्ञापन

महेला जयवर्धने ने दिया बड़ा बयान

महेला जयवर्धने ने दिया बड़ा बयान 3 / 6

हिटमैन के फिटनेस पर अपडेट देते हुए मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, ‘उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है. वे वापसी के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं. इसलिए मेडिकल टीम के लिए यह रोजाना की बात है.’

सीएसके के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?

सीएसके के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?4 / 6

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा की मौजूदगी पर जयवर्धने ने कहा, ‘हम देखते हैं कि उन्हें कैसा महसूस होता है, अगले दिन उनकी क्या स्थिति रहती है. फिर हम फैसला लेंगे. हम उन्हें आज अभ्यास करते हुए भी देखेंगे, तो देखते हैं कि कल उन्हें कैसा महसूस होता है और मेडिकल टीम हमें क्या बताती है.’

विज्ञापन

विल जैक्स ने ली रोहित की जगह

विल जैक्स ने ली रोहित की जगह 5 / 6

पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा की जगह विल जैक्स को मौका मिला था. जहां पर जैक्स ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि रोहित की वापसी के बाद जैक्स को मध्यक्रम में भेजा जा सकता है.

हार पर मुंबई इंडियंस की स्थिति होगी खराब

हार पर मुंबई इंडियंस की स्थिति होगी खराब6 / 6

अगर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस की टीम हार जाती है, तो उनके लिए प्लेऑफ की राह लगभग बंद हो जाएगी. ऐसे में मुंबई के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन