IPL 2026: DC के खिलाफ CSK की प्लेइंग 11 में होंगे ये 2 बड़े बदलाव! स्टार बल्लेबाज को वापस लाएंगे कप्तान ऋतुराज?

CSK Possible Playing 11: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला DC से होने वाला है. इस मैच में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कुछ बदलाव कर सकते हैं. आइए चेन्नई की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

CSK Team (2)
1 / 7

CSK Possible Playing 11: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से होने जा रहा है. दोनों टीमें 5 मई यानी आज अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. CSK को अपने पिछले मैच में जीत मिली थी लेकिन DC के खिलाफ वो कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

CSK का ओपनिंग कॉम्बिनेशन

CSK का ओपनिंग कॉम्बिनेशन2 / 7

संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और पिछले दो मैचों से ऋतुराज गायकवाड़ भी रन बना रहे हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दोनों को मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी करनी होगी. वो शुरुआत में ही DC को बैकफुट पर धकेल सकते हैं.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में होगा बड़ा बदलाव!

मिडल ऑर्डर में होगा बड़ा बदलाव!3 / 7

सरफराज खान पिछला मैच नहीं खेले थे और अब प्रशांत वीर की जगह प्लेइंग 11 में उनकी वापसी हो सकती है. सरफराज बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्हें बाहर बैठाने का कोई अर्थ नहीं है. उनके अलावा मिडल ऑर्डर में उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस रहेंगे.

CSK के पास दो शानदार ऑलराउंडर हैं

CSK के पास दो शानदार ऑलराउंडर हैं4 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स के पास शिवम दुबे और जेमी ओवरटन के रूप में दो शानदार ऑलराउंडर मौजूद हैं. दोनों बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी से भी योगदान दे सकते हैं. जेमी अब तक CSK के लिए MVP साबित हुए हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?

गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?5 / 7

अकील हुसैन पिछला मैच नहीं खेले थे और अब उनकी टीम में वापसी हो सकती है. रामकृष्ण घोष चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में अब उनकी जगह अकील को टीम में लाया जा सकता है. नूर अहमद और अंशुल कंबोज पर गेंदबाजी का भार रहेगा.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

CSK इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुकेश चौधरी का उपयोग कर सकती है. अगर CSK पहले गेंदबाजी करती है, तो मुकेश प्लेइंग 11 में रह सकते हैं और कार्तिक शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं.

विज्ञापन

CSK की संभावित प्लेइंग 11

CSK की संभावित प्लेइंग 117 / 7

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज. (इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन