IPL 2026: CSK की 'शर्मनाक' हार का जिम्मेदार कौन? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इन सभी पर फोड़ा ठीकरा

Ruturaj Gaikwad: CSK को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2026 के तीसरे मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. अब ऋतुराज गायकवाड़ ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया.

CSK Loss Ruturaj Gaikwad
1 / 6

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक साबित हुई. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्हें 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. CSK की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही. जेमी ओवरटन की पारी के दम पर वो एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाए, जिसका RR ने सिर्फ 12.1 ओवर में सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. अब चेन्नई की इस शर्मनाक हार पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बयान आया है. उन्होंने इस करारी शिकस्त का ठीकरा CSK के बल्लेबाजी क्रम पर फोड़ा है.

विज्ञापन

CSK की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

CSK की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप2 / 6

CSK की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. CSK का पूरा बल्लेबाजी क्रम फ्लॉप रहा. संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट और शिवम दुबे दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. सरफराज खान 17 और कार्तिक शर्मा 18 रन बनाकर आउट हो गए. जेमी ओवरटन की 43 रन की पारी के चलते वो 127 रन बना पाए.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से हराया3 / 6

CSK की बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि गुवाहाटी की पिच पर गेंदबाजों को मदद है. हालांकि, जब राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी करने उतरी, तो चीजें एकदम बदल गई. वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली. यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 38 रन बनाए. इसी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में 8 विकेट से जीत दर्ज की.

ऋतुराज ने किसे बताया हार का जिम्मेदार?

ऋतुराज ने किसे बताया हार का जिम्मेदार?4 / 6

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'सच बताऊं, तो मुझे उतनी निराशा नहीं है. हम बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे और मैच को अंत तक लेकर जा सकते थे. अगर हम अच्छी तरह खेलते, तो 150-160 रन का लक्ष्य सामने रख सकते थे. इतना टारगेट अच्छा माना जाता है. आज का दिन हमारे लिए कठिन रहा.'

विज्ञापन

CSK की वापसी की जताई उम्मीद

CSK की वापसी की जताई उम्मीद5 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK की शानदार वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा, 'हम इस हार को भूलकर आगे बढ़ेंगे. हमारी टीम में कई युवा प्लेयर्स हैं. एक मैच खेलने के बाद अब गलतियों में सुधार करना जरूरी है. हमें सकारात्मक बने रहने की आवश्यकता है.'

CSK का अगला मैच कब है?

CSK का अगला मैच कब है?6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच PBKS के खिलाफ 3 अप्रैल को होगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. CSK इस मैच में जीत दर्ज करके धमाकेदार वापसी करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन