IPL 2026 के बीच टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी इंजरी के कारण सीरीज से हुआ बाहर
IPL 2026: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम बैक टू बैक सीरीज खेलते हुए नजर आने वाली है. जून में होने वाली 3 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का भी ऐलान कर दिया है. इस बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. मैच विनर खिलाड़ी सीरीज से पहले इंजर्ड हो गया है.

IPL 2026: इंडिया ए की टीम 9 मई से श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए टीम का भी ऐलान हो गया है. इस टीम में चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया था. हालांकि इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस दोनों के लिए एक बुरी खबर आई है. मैच विनर खिलाड़ी इंजरी के कारण अब सीरीज से बाहर हो गया है.
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
2 / 6राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल 2026 के दौरान इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण ही अब वो इंडिया ए की टीम से बाहर हो गए हैं. लंबे समय के बाद पराग को ब्लू जर्सी में वापसी होने वाली थी.
इंजरी के बाद भी आईपीएल मैच खेले पराग
3 / 6आईपीएल 2026 के बीच सीजन में ही रियान पराग को इंजरी हो गई थी. जिसके बाद वो पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए. हालांकि उसके बाद भी कप्तान होने के नाते रियान पराग आईपीएल 2026 में इंजरी के साथ खेलते हुए आए.
रियान पराग बार-बार हो रहे हैं इंजर्ड
4 / 6एक समय रियान पराग की टीम वनडे और टी-20 टीम में जगह लगभग पक्की नजर आ रही थी. हालांकि उसके बाद वो इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर हुए और अब कमबैक नहीं कर पा रहे हैं.
बीसीसीआई ने सौंपी थी बड़ी जिम्मेदारी
5 / 6इंडिया ए की टीम का जब ऐलान हुआ था, तो बीसीसीआई ने रियान पराग को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी. चयनकर्ताओं ने भरोसा जताते हुए उन्होंने इंडिया ए की टीम का उपकप्तान भी बनाया था.
अब ऋतुराज गायकवाड़ को मिला मौका
6 / 6पराग के इंजर्ड होने का फायदा अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को मिला है. गायकवाड़ आईपीएल 2026 में फेल होने के बाद भी गायकवाड़ अब इंडिया ए के उपकप्तान बन गए हैं.