IPL 2026: ना सिराज, ना शुभमन… वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ इस शख्स के प्लान ने किया खेल खत्म, 1 गेंद में ही हुआ कमाल!

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी GT के खिलाफ बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन मैदान के बाहर बैठे भारतीय दिग्गज की रणनीति ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. आइए जानते हैं कि कैसे वैभव के खिलाफ GT के कोच का मास्टरप्लान काम किया.

RR vs GT
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार बल्लेबाज ने बड़े-बड़े गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई की है. सूर्यवंशी के आगे कई गेंदबाजों का प्लान फेल हुआ है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज को आड़े हाथ लिया और पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया. हालांकि, सिराज ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें मोहम्मद सिराज या कप्तान शुभमन गिल नहीं, बल्कि बाहर बैठे भारतीय दिग्गज का दिमाग था.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने GT के खिलाफ मचाया बवाल

वैभव सूर्यवंशी ने GT के खिलाफ मचाया बवाल2 / 6

GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में राजस्थान रॉयल्स के फैंस को वैभव सूर्यवंशी से उम्मीदें थीं और उन्होंने शुरुआत में बड़े शॉट्स भी लगाए. 15 गेंदों में वो 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद सिराज की गेंद पर वो विकेट गंवा बैठे.

विज्ञापन

कोच आशीष नेहरा की रणनीति हुई सफल

कोच आशीष नेहरा की रणनीति हुई सफल3 / 6

मोहम्मद सिराज को भी वैभव सूर्यवंशी नहीं बख्श रहे थे. इसके बाद GT के कोच आशीष नेहरा ने सिर की ओर इशारा करते हुए सिराज को बाउंसर फेंकने का संकेत दिया. उन्होंने बाउंसर गेंद डाली, जिस पर वैभव बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन गेंद सीधा फील्डर के हाथ में चली गई. नेहरा का मास्टरप्लान सफल रहा.

नेहरा ने पलटी बाजी

नेहरा ने पलटी बाजी4 / 6

वैभव सूर्यवंशी बेहद खतरनाक नजर आ रहे थे और अगर वो ऐसे ही बल्लेबाजी करते, तो शायद RR 230 रन का बड़ा लक्ष्य चेज कर लेती. हालांकि, नेहरा के प्लान के कारण सूर्यवंशी आउट हो गए और इसके बाद राजस्थान रॉयल्स वापसी नहीं कर सकी.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज का सेलिब्रेशन हुआ वायरल

मोहम्मद सिराज का सेलिब्रेशन हुआ वायरल5 / 6

वैभव सूर्यवंशी लगातार रनों की बारिश कर रहे थे और मोहम्मद सिराज की भी पिटाई कर रहे थे. इसी वजह से जब सिराज ने सूर्यवंशी का विकेट झटका, तो वो बेहद गुस्से में नजर आए. उन्होंने शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया, क्योंकि उन्हें पता था कि यह विकेट मैच उनकी झोली में डाल गया है.

GT ने RR को 77 रन से हराया

GT ने RR को 77 रन से हराया6 / 6

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम संभल नहीं पाई. लगातार विकेट गिरते रहे और रवींद्र जडेजा को छोड़कर कोई बल्लेबाज 30 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. 16.3 ओवरों में RR ऑलआउट हो गई और GT ने 77 रन से मैच जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन