IPL 2026: आज छक्कों की बारिश कर वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे 5 अनोखे रिकॉर्ड! रोहित-विराट भी नहीं कर पाए ये कारनामे

Records Vaibhav Sooryavanshi Can Break: राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत IPL 2026 में अब गुजरात टाइटंस से होने वाली है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी कुछ बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. आइए उन सभी कीर्तिमानों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi (16)
1 / 6

Records Vaibhav Sooryavanshi Can Break: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. सूर्यवंशी ने मौजूदा सीजन में कई बड़े गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है. अब राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने जा रही है. वैभव जिस तरह हर मैच में अलग-अलग रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, GT के खिलाफ भी छक्कों की बारिश करके वो कुछ बड़े कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अब तक 404 रन बना दिए हैं. अगर वे GT के खिलाफ 96 रन बनाते हैं, तो IPL के एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन जाएंगे. यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है, जिन्होंने 20 साल की उम्र में यह कारनामा किया था.

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड3 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने क्रिकेट करियर में कुल 28 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है और वो 99 छक्के जड़ चुके हैं. अगर वैभव GT के खिलाफ एक छक्का भी लगाते हैं, तो वो अपने करियर में 100 छक्के लगाने का कारनामा कर लेंगे.

सबसे तेज अर्धशतक

सबसे तेज अर्धशतक4 / 6

IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है. उन्होंने 13 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा पार किया था. वैभव सूर्यवंशी 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं. अब वैभव के पास GT के खिलाफ छक्कों की बारिश करके यह रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है.

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के5 / 6

कीरोन पोलार्ड के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. वैभव सूर्यवंशी GT के खिलाफ एक छक्का जड़ते ही पोलार्ड को पीछे छोड़ सकते हैं. यह कारनामा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाए हैं.

अभिषेक शर्मा से आगे निकलने का मौका

अभिषेक शर्मा से आगे निकलने का मौका6 / 6

अभिषेक शर्मा के नाम एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2024 में कुल 42 छक्के लगाए थे. वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में 37 छक्के जड़ चुके हैं. GT के खिलाफ 6 छक्के जड़ते ही वो इतिहास रचते हुए नंबर 1 बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन