श्रीलंका दौरे पर साईं सुदर्शन की जगह ले सकते हैं ये 3 स्टार खिलाड़ी, लिस्ट में तूफानी बल्लेबाज का नाम शामिल

IND vs SL: टीम इंडिया के इंजर्ड खिलाड़ियों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है. जसप्रीत बुमराह के बाद अब साईं सुदर्शन भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लगभग बाहर हो चुके हैं. ऐसे में अब टीम इंडिया उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है.

sai sudharsan yashasvi jaiswal
1 / 6
साई सुदर्शन की फिटनेस पर अपडेट (Image: ANI)

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से खेला जाएगा. उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह के बाद अब साई सुदर्शन भी इस अहम दौरे से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब बीसीसीआई और चयनकर्ता उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गए हैं. फिलहाल 3 खिलाड़ियों का नाम इस लिस्ट में नजर आ रहा है. जिसमें 2 घरेलू क्रिकेट के स्टार सबसे आगे नजर आ रहे हैं.  (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

साई सुदर्शन हुए बाहर

साई सुदर्शन हुए बाहर  2 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक साई सुदर्शन अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. साईं इंजरी के कारण ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे और टीम के साथ श्रीलंका भी नहीं गए. सुदर्शन के बाहर होने के बाद अब टीम इंडिया को नए नंबर 3 की तलाश है.  (Pic Credit- Sai Sudharsan Instagram) 

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान3 / 6

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सरफराज खान को बीसीसीआई उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देख रही है. घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार सरफराज खान 2024 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेले थे. सरफराज बड़ी पारियां खेलने के लिए ही जाने जाते हैं. (Pic Credit- ANI) 

शेख रशीद

शेख रशीद 4 / 6

घरेलू क्रिकेट के उभरते हुए सितारे शेख रशीद का नाम भी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में नजर आ रहा है. हाल में ही इंडिया ए की टीम का हिस्सा बनकर शेख रशीद ने श्रीलंका ए के खिलाफ खेला था. जहां पर उन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही शेख रशीद रेस में नजर आ रहे हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 5 / 6

भले ही इस रिपोर्ट में ऋतुराज गायकवाड़ का नाम नहीं है, लेकिन वो भी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जुड़ सकते हैं. ऐसे में गायकवाड़ को भी श्रीलंका दौरे पर देखा जा सकता है. गायकवाड़ नंबर 3 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

देवदत्त पडिक्कल पहले से हैं मौजूद

देवदत्त पडिक्कल पहले से हैं मौजूद 6 / 6

बात अगर प्लेइंग 11 की करें तो देवदत्त पडिक्कल पहले से ही प्लेइंग 11 में मौजूद हैं. ऐसे में उन्हें नंबर 3 पर भेजा जा सकता है. पडिक्कल ने अभ्यास मैच में शानदार बल्लेबाजी करके 103 रन भी बनाए हैं. ऐसे में वो मैनेजमेंट के फिलहाल फेवरेट हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन