IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे धमाल! जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले 7 विकेट से शानदार जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम की नजरें सीरीज के दूसरे मैच में भी जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी. यहां जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच.

India vs Zimbabwe (PIC Credit -X)
1 / 8
India vs Zimbabwe (PIC Credit -X)

India vs Zimbabwe 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी और मयंक यावद की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. (PIC Credit- X)  

विज्ञापन

भारत ने 7 विकेट से जीता पहला टी20 मैच

भारत ने 7 विकेट से जीता पहला टी20 मैच2 / 8

श्रेयस अय्यर की कप्तानी टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को हराकर आखिरकार जीत का स्वाद चखा. हरारे में खेले गए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मयंक यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए और जिम्बाब्वे की टीम 125 रन ही बना सकी. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में ही 126 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी

वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी3 / 8

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. वैभव ने 19 गेंदों पर 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का रहा. अब वैभव दूसरे मैच भी धमाल मचाने उतरेंगे. (PIC Credit- AI)

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच?

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच?4 / 8

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार, 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. एक तरफ भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं जिम्बाब्वे की टीम वापसी करना चाहेगी. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?5 / 8

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 4 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. (PIC Credit- AI)

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?6 / 8

भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण नए स्पोर्ट्स चैनल Unite8 पर किया जाएगा. वहीं, आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड7 / 8

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई. (PIC Credit- AI)

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड8 / 8

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन