IND vs ENG: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा तीसरा टी-20 मैच? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारत और इंग्लैंड अब 7 जुलाई को तीसरे टी-20 में भिड़ेंगे. ऐसे में मैच वाले दिन मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है. क्या बारिश खेल में खलल डालेगी. आइए मौसम विभाग पर एक नजर डालते हैं.

Cricket News - 2026-07-05T182114.915
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है.  सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने शानदार अंदाज में जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को खेला जाएगा. ऐसे में क्या बारिश की वजह से मैच में खलल होगी? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं. Photo Source: X  

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

कैसा रहेगा मौसम?2 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच वेस्ट ब्रिजफोर्ड नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा. एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 7 जुलाई को यहां का तापमान 27 डिग्री तक रहेगा. बारिश होने की संभावना 20 प्रतिशत तक है. इसके अलावा हवा 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. नमी 58 फीसदी रहने वाली है. Photo Source: X

विज्ञापन

बारिश डाल सकती है खलल

बारिश डाल सकती है खलल3 / 6

मौसम विभाग की मानें तो मैच वाले दिन हल्की फुल्की बारिश हो सकती है, जिससे मैच का मजा किरकिरा हो सकता है. इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इस मैच में केवल भारतीय टीम ही बल्लेबाजी कर पाई थी. Photo Source: X

बदल गया मैच का समय

बदल गया मैच का समय4 / 6

इस मैच का समय बदल गया है. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे से शुरू हुआ था, लेकिन तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा. पहला मैच भी 10 बजे रात में शुरू हुआ था. Photo Source: X

विज्ञापन

अय्यर पहली जीत की तलाश में

अय्यर पहली जीत की तलाश में5 / 6

इंग्लैंड की टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक भारतीय टीम ने 4 मैच खेल लिए हैं, लेकिन एक भी मैच में टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हुई है. इस लिहाज से अय्यर बतौर कप्तान अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेंगे. Photo Source: X

भारतीय टीम का स्क्वाड

भारतीय टीम का स्क्वाड6 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन