टीम इंडिया की नींद उड़ाने वाले जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, नई टीम में मिली एंट्री

Jai Moondra: भारतीय मूल के युवा तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपाया था और आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी. अब मूंदड़ा को ETPL के पहले प्लेयर ड्राफ्ट में चुना गया है.

Jai Moondra
1 / 6
Jai Moondra

Jai Moondra in ETPL: हाल ही में टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस टी20 सीरीज में भारतीय मूल के युवा तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और आयरलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई. अब मूंदड़ा को इस शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. राजस्थान में जन्मे मूंदड़ा को यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले प्लेयर ड्राफ्ट में चुना गया है. उन्हें रॉटरडैम डॉकर्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है.  

विज्ञापन

भारत के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन

भारत के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन2 / 6

जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. मूंदड़ा ने पहले टी20 में 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि दूसरे टी20 में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उन्होंने दोनों मुकाबलों में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को आउट किया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया.

विज्ञापन

जय मूंदड़ा ड्राफ्ट में सबसे पहले चुने गए

जय मूंदड़ा ड्राफ्ट में सबसे पहले चुने गए3 / 6

भारत के खिलाफ इस शानदार प्रदर्शन की वजह से जय मूंदड़ा ETPL प्लेयर ड्राफ्ट में सबसे ज्यादा मांग वाले खिलाड़ी बन गए. रॉटरडैम डॉकर्स ने ड्राफ्ट में सबसे पहले मूंदड़ा को चुनकर अपनी टीम में शामिल कर लिया. उनके अलावा, टीम ने नीदरलैंड के माइकल लेविट, रयान क्लेन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार के साथ स्कॉटलैंड के जैस्पर डेविडसन को भी अपनी टीम में शामिल किया.

जोंटी रोड्स ने की जमकर तारीफ

जोंटी रोड्स ने की जमकर तारीफ4 / 6

रॉटरडैम डॉकर्स के को-ऑनर और साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने जय मूंदड़ा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह जय मूंदड़ा ने अपनी पहचान बनाई है, उसे देखते हुए हम उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेहद उत्सुक थे. वह एक बेहद प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं और हमें खुशी है कि हमने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया."

विज्ञापन

6 फ्रेंचाइजियों ने 36 खिलाड़ियों को चुना

6 फ्रेंचाइजियों ने 36 खिलाड़ियों को चुना5 / 6

2 जुलाई को हुए ETPL प्लेयर ड्राफ्ट में लीग की छह फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी टीम बनाई. इस दौरान कुल 36 खिलाड़ियों का चयन हुआ. एम्स्टर्डम फ्लेम्स और रॉटरडम डॉकर्स ने सबसे ज्यादा नीदरलैंड के खिलाड़ियों को चुना, जबकि एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स और ग्लासगो कॉस्मिक ने स्कॉटलैंड के 12 में से 9 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. वहीं, डबलिन गार्जियंस और बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के 12 में से 7 खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़ा.

ETPL ड्राफ्ट में चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट

ETPL ड्राफ्ट में चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट6 / 6

एम्स्टर्डम फ्लेम्स: कर्टिस कैम्फर, काइल क्लेन, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, जॉर्डन नील, मैक्स ओ'डाउड. बेलफास्ट वुल्व्स: मैथ्यू हम्फ्रीज, फ्रेड क्लासन, टिम टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग, जैनुल्ला एहसान, अलेक्जेंडर रॉय. डबलिन गार्डियंस: बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हॉलार्ड, क्रेग यंग, नोआ क्रोस, क्रिस ग्रीव्स. एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स: गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर, जैक जार्विस, चार्ली टीयर, सफयान शरीफ, फिनले मैकक्रेथ. ग्लासगो कॉस्मिक: ब्रैड करी, मैथ्यू क्रॉस, पॉल वैन मीकेरेन, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, क्रिस मैकब्राइड. रॉटरडैम डॉकर्स: जय मूंदड़ा, माइकल लेविट, रयान क्लेन, जैस्पर डेविडसन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन