IND vs SL: भारत के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक लगाकर सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, 44 साल बाद किया बड़ा कारनामा

भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी की. श्रीलंका के अन्य बल्लेबाज फेल हो गए लेकिन उन्होंने एक बार फिर शतक जड़ दिया है. पहली पारी में भी उन्होंने जबरदस्त सेंचुरी लगाई थी.

IND vs SL
1 / 6
सोनल दिनुषा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (Photo: ANI)

IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत हासिल की थी. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में चल रहा है. वहां पर भी भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. श्रीलंका को फॉलोऑन खेलना पड़ा है. खैर दोनों मैचों में अभी तक श्रीलंकाई बल्लेबाज फेल रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों के आगे सभी ने घुटने टेक दिए हैं. टीम इंडिया के गेंदबाजों का असली सामना सोनल दिनुषा ने किया. दोनों टेस्ट मैचों में उन्होंने शतक लगाया है. कोलंबो में भी वो एक छोर पर डटे रहे हैं. अपने धमाकेदार प्रदर्शन से उन्होंने मेला लूट लिया है. साथ ही साथ कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

विज्ञापन

सोनल दिनुषा ने लगाए दो शतक

सोनल दिनुषा ने लगाए दो शतक 2 / 6

सोनल दिनुषा ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 100 रन की पारी खेली थी. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 84 रन बनाए थे. दिनुषा का टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ ये पहला मैच था. पहले ही मैच में उन्होंने कमाल कर दिया था. अब सोनल कोलंबो टेस्ट में भी बल्ले से कोहराम मचा दिया है. पहली पारी में उन्होंने सेंचुरी जड़ते हुए 103 रन की पारी खेली. सीरीज की 3 पारियों में वो 287 रन ठोक चुके हैं. उनका औसत 95.67 का रहा है. भारतीय खिलाड़ी उनका नाम लंबे समय तक याद रखेंगे. (Photo: ANI)

विज्ञापन

सोनल दिनुषा ने रच दिया इतिहास

सोनल दिनुषा ने रच दिया इतिहास3 / 6

सोनल दिनुषा ने अपने टेस्ट करियर में भारत के खिलाफ पहले दोनों मैचों में शतक लगा दिया है. ऐसा करने वाले वो दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं. आपको बता दें कि 44 साल बाद उन्होंने ये कारनामा किया है. उनसे पहले साल 1982 में दलीप मेंडिस ने भारत के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. अगर ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दिनुषा अब आठवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ पहले दोनों टेस्ट मैचों में शतक जड़ा है. (Photo: ANI)

भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट में शतक

भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट में शतक4 / 6

दिनुषा ने लगातार दो शतक लगाकर एक बड़े क्लब में एंट्री कर ली है. वो अब भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट में शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं. इस लिस्ट में अरविंदा डी सिल्वा, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, महेला जयवर्धने और एंजेलो मैथ्यूज जैसे दिग्गज पहले से शामिल हैं. दिनुषा ने अपने करियर के शुरुआत में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. (Photo: ANI)

विज्ञापन

तीन टेस्ट पारियों में 80 से ज्यादा रन

तीन टेस्ट पारियों में 80 से ज्यादा रन5 / 6

दिनुषा अब पहले तीन टेस्ट पारियों में 80 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी आ गए हैं. उनका नाम जहीर अब्बास और एवर्टन वीक्स के साथ जुड़ गया है. आपको बता दें अब्बास ने टीम इंडिया के खिलाफ अपनी पहली तीन पारियों में 176, 96 और नाबाद 235 रन जड़े थे. वहीं एवर्टन ने 128, 194 और 162 रन बनाए थे. दिनुषा ने अब 100, 84 और 100 रन बनाकर महफिल लूट ली है. (Photo: ANI)

श्रीलंका फॉलोऑन खेलने पर मजबूर

श्रीलंका फॉलोऑन खेलने पर मजबूर6 / 6

टीम इंडिया ने पहली पारी में 503 रनों पर अपनी पारी घोषित की थी. श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई. दिनुषा श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने से नहीं बचा पाए. अब उनसे दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है. वो अपनी टीम को हार से बचा सकते हैं. वैसे श्रीलंका का रिकॉर्ड खराब रहा है. टीम ने जिन 27 टेस्ट मैचों में फॉलोऑन के बाद दोबारा बल्लेबाजी की, उनमें से 24 मुकाबलों में हार मिली है. (Image: Instagram/officialslc)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन