IND vs ENG: वनडे सीरीज हारी टीम इंडिया तो इन 5 खिलाड़ियों का खत्म हो सकता है करियर, टी-20 में हुए थे फेल

IND vs ENG: टीम इंडिया फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही कुछ खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है. वहीं कुछ खिलाड़ियों का करियर खतरे में नजर आ रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी कुछ खिलाड़ियों का करियर खतरे में हो सकते हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके कारण कुछ खिलाड़ियों पर नजरें टिकी हुई हैं. जहां पर कुछ खिलाड़ी अपने मौके का फायदा उठाकर अपनी जगह पक्की कर रहे हैं, तो वहीं कुछ प्लेयर्स की खराब फॉर्म चिंता का विषय बन गई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अगर इन 5 खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, तो उनका वनडे करियर खत्म हो सकता है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल2 / 6

अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल लंबे समय से बुरे दौर से गुजर रहे हैं. अक्षर पटेल गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही फेल हो रहे हैं. टी-20 सीरीज के बाद अगर पटेल वनडे सीरीज में भी फेल हुए तो एक बार फिर से रवींद्र जडेजा की आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए वापसी हो सकती है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 3 / 6

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी बार-बार फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर भी बहुत ज्यादा सवाल उठ रहे हैं. तेज गेंदबाज गूरनूर बरार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में अगर कृष्णा फेल हुए तो सिराज की वापसी रे बाद बरार उनकी जगह वनडे टीम में भी ले सकते हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 4 / 6

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी बार-बार फेल हो रहे हैं. फैंस और एक्सपर्ट भी टीम में उनकी जगह पर सवाल खड़े कर रहे हैं. सुंदर अगर इसी अंदाज में खेलते रहे, तो जल्द ही उनका वनडे करियर भी खत्म हो सकता है. साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया सिर्फ 2 स्पिनरों के साथ ही जाने वाली है.  (Pic Credit- Washington Sundar Instagram) 

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव 5 / 6

उभरते हुए तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि उसके बाद वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. अगर वो इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अच्छा नहीं कर पाए तो उन्हें भी वनडे टीम से बाहर किया जा सकता है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

शिवम दुबे

शिवम दुबे 6 / 6

पांड्या और रेड्डी की इंजरी के कारण शिवम दुबे की वनडे टीम में वापसी हुई है. हालांकि वनडे फॉर्मेट में अगर दुबे को अपनी जगह लंबे समय के लिए पक्की करनी है, तो उन्हें इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. दुबे अगर फेल हुए तो उन्हें वनडे में और मौका मिलना बहुत ही मुश्किल है.  (Pic Credit- Shivam Dube Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन