IND vs ENG: क्यों बार-बार फेल होने के बाद भी तिलक वर्मा को मिल रहा है मौका? बन गए हैं टीम की कमजोरी

IND vs ENG: टीम इंडिया की कमजोरी अब सभी के सामने आ गई है. पिछले 5 टी-20 मैच में टीम इंडिया ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया बुरी तरह से हार रही है. अब उपकप्तान तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर सभी सवाल खड़े कर रहे हैं.

Tilak Varma
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज हार गई. जिसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले 3 मैचों के बाद 0-2 से पीछे चल रही है. टीम इंडिया इन सभी मुकाबलों में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन करती हुई नजर आई है. इन सबके बीच टीम इंडिया के नए उपकप्तान तिलक वर्मा सवालों के घेरे में आ गए हैं. तिलक वर्मा लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम में बने हुए हैं. फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

लगातार फेल हो रहे हैं तिलक वर्मा

लगातार फेल हो रहे हैं तिलक वर्मा 2 / 6

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा एक भी अर्धशतक नहीं बना सके. 44 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था. जिसके बाद आईपीएल 2026 के दौरान भी तिलक की कुछ गिनी-चुनी ही अच्छी पारियां आई. अब टीम इंडिया के लिए टी-20 में फिर वो निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं.  (Pic Credit- Tilak Varma Instagram)

विज्ञापन

बीच के ओवरों में धीमा खेल रहे हैं तिलक वर्मा

बीच के ओवरों में धीमा खेल रहे हैं तिलक वर्मा 3 / 6

मौजूदा समय में तिलक वर्मा की सबसे बड़ी कमजोरी देखें को तो बीच के ओवरों में धीमी बल्लेबाजी नजर आ रही है. तिलक वर्मा ने साल 2026 में टीम इंडिया के लिए टी-20 फॉर्मेट में स्पिनरों के खिलाफ 98 गेंदों में सिर्फ 90 रन ही बनाए हैं. (Pic Credit- X)

बाकी बल्लेबाजों पर बन रहा है दबाव

बाकी बल्लेबाजों पर बन रहा है दबाव 4 / 6

जिस अंदाज में बीच के ओवरों में तिलक वर्मा धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बन जाता है. जिसके कारण ही गलत शॉट खेलकर विकेट गंवा देते हैं. ऐसे में टीम के ऊपर भी दबाव बन जाता है. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

साल 2025 में अच्छे प्रदर्शन का मिल रहा फायदा

साल 2025 में अच्छे प्रदर्शन का मिल रहा फायदा5 / 6

उभरते हुए बल्लेबाज तिलक वर्मा ने साल 2025 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही अभी तक टीम इंडिया उन्हें बैक कर रही है. एशिया कप के फाइनल की पारी के कारण ही उन्हें भविष्य का स्टार कहा जा रहा है. (Pic Credit- X)

प्लेइंग 11 से ड्रॉप करना मुश्किल

प्लेइंग 11 से ड्रॉप करना मुश्किल 6 / 6

आईपीएल 2026 के दौरान जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ था. उस समय तिलक वर्मा को आधिकारिक रूप से टी-20 टीम की उपकप्तान बनाया गया था. ऐसे में अब टीम इंडिया अपने उपकप्तान को प्लेइंग 11 से बाहर नहीं करना चाहती है. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन