IND vs ENG: तीसरे टी-20 मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, गंभीर-अय्यर को लेना होगा बड़ा फैसला

IND vs ENG: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 2-0 से हारने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ भी दो मैचों के बाद 0-1 से पीछे चल रही है. ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला अब बहुत ही अहम हो गया है. जहां पर टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए इंग्लैंड को हराना होगा.

Team India
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले 4 मैचों से लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में अब कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर पर धमाकेदार कमबैक करने का दबाव है. तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. इंग्लैंड के खिलाफ कमबैक के लिए प्लेइंग 11 में बदलाव करना बहुत ही अहम है. ऐसे में 5 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बिठाना होगा. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को पिछले मुकाबले में प्लेइंग 11 से बाहर किया गया था. ऐसे में सिर्फ एक मैच बाद के बाद उन्हें प्लेइंग 11 में दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी. ऐसे में सैमसन को तीसरे टी-20 मैच के दौरान बेंच पर ही बैठना होगा. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई 3 / 6

पिछले मुकाबले में रवि बिश्नोई ने एक ओवर में ही टीम इंडिया को हरा दिया था. जिसके कारण ही उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जा सकता है. ऐसे में बिश्नोई को भी बेंच पर बैठाया जा सकता है. वहीं उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 4 / 6

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आगे भी बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. तेज गेंदबाजी में फिलहाल कोई भी समस्या नहीं आ रही है. ऐसे में गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को ही मौका देने वाले हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे 5 / 6

ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा. शेडगे को भी अभी प्लेइंग 11 में मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. शेडगे को आखिरी के 2 मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 6 / 6

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी टीम को बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही उनकी भी प्लेइंग 11 में वापसी बहुत ही मुश्किल नजर आ रही है. सुंदर को भी तीसरे मैच के दौरान बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. (Pic Credit- Washington Sundar Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन