IND vs ENG: बिश्नोई OUT, प्रिंस IN…दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! बड़े बदलाव का किया इशारा

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया ने पिछले 4 मैचों में एक भी मुकाबला नहीं जीता है. ऐसे में अब भारतीय दिग्गज ने तीसरे टी-20 मैच के लिए प्लेइंग 11 चुनी है. जिसमें उन्होंने एक बड़ा बदलाव किया है.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में कमबैक करना चाहती है. शुरुआती 2 मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है. ऐसे में सीरीज जीतने के लिए तीसरे मुकाबले में इंग्लिश टीम को हराना होगा. जिसके लिए अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव के बारे में बताया है. उन्होंने रवि बिश्नोई को बाहर का रास्ता दिखाया है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

रवि बिश्नोई को किया बाहर

रवि बिश्नोई को किया बाहर 2 / 6

इरफान पठान का मानना है कि तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को एक और तेज गेंदबाज की जरूरत है. ऐसे में प्लेइंग 11 में बदलाव होना चाहिए. ऐसी स्थिति में पिछले मुकाबले में फेल होने वाले रवि बिश्नोई को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव 3 / 6

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को ऐसे समय में प्लेइंग 11 का हिस्सा दोबारा बनाया जा सकता है. प्रिंस यादव ने अपने पहले मुकाबले में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में उनकी वापसी से कप्तान श्रेयस अय्यर का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)   

वैभव सूर्यवंशी को करेंगे बैक

वैभव सूर्यवंशी को करेंगे बैक 4 / 6

पठान दूसरे टी-20 मैच में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी को बैक कर रहे हैं. 15 साल के सूर्यवंशी को तीसरे टी-20 मैच में भी खुद को साबित करने का मौका मिलेगा. ऐसे में सभी की नजरें एक बार फिर से उनके ऊपर ही रहने वाली हैं. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

दबाव में होंगे कप्तान श्रेयस अय्यर

दबाव में होंगे कप्तान श्रेयस अय्यर 5 / 6

बतौर भारतीय कप्तान अभी तक श्रेयस अय्यर एक भी मुकाबला जीत नहीं पाए हैं. ऐसे में तीसरे टी-20 मैच के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर भी दबाव रहेगा. उन्हें बतौर बल्लेबाज भी बल्ले से अहम भूमिका निभानी होगी. (Pic Credit- AI Generated) 

तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.    (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन