अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया से जुड़े 7 गेंदबाज, आकिब नबी और प्रिंस यादव की लगी लॉटरी
Team India: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद आज से टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है. जिसके कारण ही टीम 7 गेंदबाजों की लॉटरी लग गई है.

Team India: बीसीसीआई ने अब टीम इंडिया के भविष्य की तैयारियों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. जिसके कारण ही अब भारतीय चयनकर्ताओं ने 7 गेंदबाजों को टीम इंडिया के साथ जोड़ा है. मंगलवार से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू होगी. ऐसे में इन 7 गेंदबाजों को टीम इंडिया की मदद के लिए बुलाया गया है. इनमें से अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल 2026 में नजर आए थे.
आकिब नबी को मिला मौका
2 / 6अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो उसमें जम्मू और कश्मीर के खिलाड़ी आकिब नबी को जगह नहीं मिली थी. हालांकि अब नबी को टीम इंडिया के साथ जोड़ लिया गया है.
इस रोल में नजर आएंगे आकिब नबी
3 / 6बीसीसीआई ने आकिब नबी सहित कुल 7 गेंदबाजों को टीम इंडिया के साथ नेट बॉलर के रूप में जोड़ा गया है. इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई टीम इंडिया के करीब रखना चाहती है. जिससे उन्हें उस लेवल का अनुभव हो सके.
इन गेंदबाजों को मिला मौका
4 / 6नबी के अलावा प्रिंस यादव, गुरजपनीत सिंह, शिवांग कुमार, जीशान अंसारी और सारांश जैन को भी नेट बॉलर के रुप में जोड़ा गया है. इनमें से 5 खिलाड़ी अभी आईपीएल 2026 में भी खेलते हुए नजर आ रहे थे.
प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज को मिले आराम
5 / 6टीम मैनेजमेंट फिलहाल प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को आराम देना चाहती है. ऐसे में नेट्स के समय नेट गेंदबाजों से ही गेंदबाजी कराई जाएगी. प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज 31 मई को आईपीएल फाइनल भी खेले थे.
भविष्य की शुरू हुई तैयारी
6 / 6मौजूदा समय में बीसीसीआई भविष्य को ध्यान में रखकर युवा गेंदबाजों पर निवेश कर रही है. जिससे ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजों को पूल तैयार किया जा सके. टेस्ट क्रिकेट में भी भारतीय टीम नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है.


















