ICC टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को हुआ बड़ा फायदा, इंग्लैंड को पछाड़कर इस नंबर पर किया कब्जा

ICC Test Rankings: आईसीसी ने सालाना टेस्ट रैंकिंग अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें टीम इंडिया को बड़ा फायदा मिला है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बनी हुई है, जबकि इंग्लैंड चौथे नंबर पर खिसक गई है. यहां देखिए नई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सभी टीमों की स्थिति.

ICC Test Rankings
1 / 6
ICC Test Rankings

ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने शुक्रवार, 1 मई को सालाना टेस्ट टीम रैंकिंग जारी की, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. नई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत को बड़ा फायदा हुआ है और इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है, जबकि कुछ अन्य टीमों की स्थिति भी बदली है. वहीं, टॉप पर अभी भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम है.  

विज्ञापन

टीम इंडिया को हुआ एक स्थान का फायदा

टीम इंडिया को हुआ एक स्थान का फायदा2 / 6

टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक साल में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद टीम रैंकिंग में सुधार करने में सफल रही है. भारत को इस बार रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है. टीम इंडिया पहले चौथे स्थान पर थी, लेकिन अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. भारत के खाते में 104 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

विज्ञापन

टॉप पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा

टॉप पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा3 / 6

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 131 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है. इसके बाद दूसरे स्थान पर 119 रेटिंग प्वाइंट के साथ साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है, जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन भी है.

चौथे नंबर पर खिसकी इंग्लैंड की टीम

चौथे नंबर पर खिसकी इंग्लैंड की टीम4 / 6

इंग्लैंड की टीम अब चौथे स्थान पर खिसक गई है. ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड को एक स्थान का नुकसान हुआ है और उसके 102 रेटिंग पॉइंट्स हैं. इसके बाद पांचवें नंबर पर 101 पॉइंट्स के साथ न्यूजीलैंड मौजूद है.

विज्ञापन

पाकिस्तान को भी एक पायदान का फायदा

पाकिस्तान को भी एक पायदान का फायदा5 / 6

पाकिस्तान की रैंकिंग में भी सुधार देखने को मिला है और उसे एक स्थान का फायदा मिला है. पाकिस्तान की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है. उसके 89 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

आठवें नंबर पर वेस्टइंडीज

आठवें नंबर पर वेस्टइंडीज6 / 6

इसके बाद सातवें स्थान पर श्रीलंका (86 पॉइंट्स) है और आठवें नंबर पर वेस्टइंडीज (68 पॉइंट्स) मौजूद है. वहीं, नौवें स्थान पर बांग्लादेश (67 पॉइंट्स) और 10वें स्थान पर आयरलैंड (25 पॉइंट्स) है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन