ICC वर्ल्ड कप 2027 में इन 5 स्टार भारतीय खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल, BCCI के प्लान का हिस्सा नहीं!

ICC ODI World Cup 2027: टीम इंडिया ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2011 में जीता था. जिसके बाद से भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय से इंतजार कर रही है. ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया 16 सालों के ये इंतजार खत्म करना चाहेगी. जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है.

Team India (Image generated by AI)
1 / 6
Team India (Image generated by AI)

ICC ODI World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जीत दर्ज करके 16 सालों के बाद इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहती है. जिसके लिए बीसीसीआई ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है. भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता भी इस टूर्नामेंट की प्लानिंग शुरू कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके कारण ही वो 5 सुपरस्टार खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में नहीं देख रहे हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों के बिना ही टीम टूर्नामेंट में नजर आ सकती है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2 / 6

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी टीम मैनेजमेंट इस टूर्नामेंट में नहीं देख रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ताओं ने इसके बारे में रोहित शर्मा को भी बता दिया है. यशस्वी जायसवाल उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देखें जा रहे हैं. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 3 / 6

स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी टीम मैनेजमेंट फिलहाल इस रेस में नहीं देख रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ताओं का मानना है कि अगले आईसीसी टूर्नामेंट में अक्षर पटेल बहुत ही अहम खिलाड़ी हो सकते हैं. (Pic Credit- AI Generated) 

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी 4 / 6

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी बीसीसीआई अब भविष्य के लिए नहीं देख रही है. जिसके कारण ही उन्हें अब तीनों ही फॉर्मेट में मौका नहीं मिल रहा है. शमी के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम हर्षित राणा को देख रही है. जो थोड़ी बहुत बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. (Pic Credit- Mohammed Shami Instagram) 

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज 5 / 6

एक समय वनडे फॉर्मेट के अहम गेंदबाज रहे मोहम्मद सिराज भी फिलहाल रेस से बाहर नजर आ रहे हैं. चयनकर्ता उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में तो मौका दे रहे हैं, लेकिन वनडे फॉर्मेट में टीम मैनेजमेंट उनसे पहले प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दे रहा है. (Pic Credit- Mohammed Siraj Instagram) 

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल6 / 6

टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाज पर फिलहाल सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी युजवेंद्र चहल की टीम इंडिया में वापसी नहीं हो रही है. चहल से भी टीम मैनेजमेंट आगे बढ़ गई हैं. अब हर्ष दुबे को अगले स्पिन गेंदबाज के तौर पर देख रही है. (Pic Credit- Yuzvendra Chahal Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन