ODI क्रिकेट में हो सकता है बड़ा बदलाव, ICC करने जा रही है मंथन

आईसीसी अब इंटरनेशनल क्रिकेट की तस्वीर बदलने पर विचार कर रही है. वनडे क्रिकेट में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं. इसके अलावा WTC और ग्लोबल टी-20 लीग पर भी आईसीसी विचार कर रही है.

Cricket News - 2026-07-05T174319.797
1 / 6

आईसीसी समय समय पर इंटरनेशनल क्रिकेट में बदलाव करती है. कभी खेल में नए नियम की एंट्री होती है तो कभी पुराने नियम की विदाई होती रहती है. अब आईसीसी वनडे क्रिकेट में बदलाव कर सकती है. इसके अलावा आईसीसी ग्लोबल टी-20 लीग पर भी विचार कर रही है. साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का भी दायरा बढ़ने वाला है. Photo Source: X

विज्ञापन

ICC की सालाना जनरल मीटिंग में इन प्रस्तावों की चर्चा

ICC की सालाना जनरल मीटिंग में इन प्रस्तावों की चर्चा2 / 6

स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना जनरल मीटिंग में इन प्रस्तावों की चर्चा की जाएगी. आईसीसी वनडे क्रिकेट में बड़ा बदलाव करने जा रही है. ताकि मुकाबले दर्शकों के लिए रोमांचक बन सके. द्विपक्षीय ODI सीरीज को पहले जैसी दर्शक संख्या नहीं मिल पा रही है. Photo Source: X

विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में हो सकता है बदलाव

वनडे क्रिकेट में हो सकता है बदलाव3 / 6

ऐसे में आईसीसी कुछ बदलाव पर विचार कर रही है. माना जा रहा है कि भविष्य में ODI क्रिकेट को केवल 50 ओवर के वर्ल्ड कप से पहले लगभग 18 महीनों के दौरान ही अधिक प्राथमिकता दी जा सकती है. Photo Source: X

ग्लोबल टी-20 लीग को मिल सकती है मंजूरी

ग्लोबल टी-20 लीग को मिल सकती है मंजूरी4 / 6

ऐसे में वनडे मैचों की संख्या कम हो सकती है. इसके अलावा दुनिया को एक नई ग्लोबल टी-20 लीग भी देखने को मिल सकती है. इनमें अलग-अलग देशों की प्रमुख T20 लीगों की बेस्ट फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी. Photo Source: X

विज्ञापन

WTC में हो सकता है बदलाव

WTC में हो सकता है बदलाव5 / 6

आईसीसी ये बदलाव कर क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की कोशिश कर रही है. रिपोर्ट की मानें तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027-29 चक्र में टीमों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. कुल 12 टीमों को WTC में शामिल किया जा सकता है. Photo Source: X

छोटी टीमों को मिलेगा फायदा

छोटी टीमों को मिलेगा फायदा6 / 6

अगर आईसीसी 12 टीमों को WTC के चक्र में शामिल करती है तो छोटी टीमों को फायदा मिल सकता है. आयरलैंड, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान को WTC में मौका मिल सकता है. अगर इन प्रस्तावों को हरी झंडी मिल जाती है तो ये बदलाव इंटरनेशनल शेड्यूल समाप्त होने के बाद नियम में लाए जाएंगे. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन