LSG के खिलाफ जीत के बावजूद प्लेऑफ से बाहर हो सकती है RR, अगर IPL 2026 में बनेंगे ऐसे हालात
RR Playoff Qualification Scenarios For IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ में 3 स्पॉट फिक्स हो चुके हैं, 1 बचा है जिसके लिए 5 टीमें जगह बनाने के लिए लड़ रही हैं. राजस्थान रॉयल्स ने 221 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स को 7 विकेट से हराया, जिससे वो इस दौड़ में बने हुए हैं.

राजस्थान रॉयल्स अभी 14 अंकों और 0.083 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है. अब क्रिकेट फैंस ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये टीम अब किस तरह प्लेऑफ में क्वालिफाई कर सकती है, और इनके रास्ते में रुकावटें क्या-क्या हैं.
2 / 6क्या RR अभी भी IPL 2026 प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है? इसका सीधा सा जवाब है - हां. टीम अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है. RR को अपनी जगह पक्की करने के लिए रविवार 24 मई को मुंबई इंडियंस को हराना होगा. अगर RR मुंबई में अपना आखिरी मैच जीत जाती है, तो प्लेऑफ की दौड़ में शामिल कोई भी दूसरी टीम उनकी बराबरी नहीं कर पाएगी.
3 / 6अगर राजस्थान रॉयल्स अपना इकलौता बचा हुआ लीग मैच जीतती है, तो ये फ्रेंचाइजी 14 मैचों में 16 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. 16 अंक तक पहुंच पाना किसी 5वीं टीम के लिए मुमकिन नहीं है, इसलिए एलएसजी को हराने के बाद आरआर के लिए ये राह थोड़ी आसान है.
4 / 6अगर RR आखिरी मैच हार जाती है, तो उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर डिपेंड रहना होगा. जैसे- अगर PBKS अपना आखिरी मैच LSG से हार जाती है; KKR अपने आखिरी मैचों में से कम से कम एक मैच हार जाती है; और CSK, GT से हार जाती है, तो RR और DC दोनों 14-14 अंकों पर बराबरी पर आ जाएंगी. ऐसी स्थिति में, नेट रन रेट (NRR) ही फैसला करेगा. RR का NRR पहले से ही बेहतर यानी 0.083 है, जबकि KKR का NRR -0.038 है.
5 / 619 मई को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को अपने 15 साल के यंग स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर निर्भर रहना पड़ा. उन्होंने 23 गेंदों में 50 रन बनाने के बाद, सिर्फ 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी ने लखनऊ सुपरजायंट्स की जीत की उम्मीदों पर तकरीबन पूरी तरह से पानी फेर दिया. 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. आखिर में, जुरेल ने 38 गेंदों में 53 रन बनाकर मैच खत्म किया.
6 / 6लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 220/5 का स्कोर बनाया, जिसमें मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रन और जोश इंग्लिस ने 29 गेंदों में 60 रन बनाए. जहां ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए. हालांकि इतना बड़ा स्कोर भी मेहमान टीम डिफेंड करने में नाकाम रही.