IPL 2026: LSG के खिलाफ धमाकेदार जीत के बावजूद प्लेऑफ से बाहर हो सकती है PBKS, अगर बनेंगे ऐसे हालात
How PBKS Can Qualify For IPL 2026 Playoff: पंजाब किंग्स ने शनिवार, 13 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी लगातार 6 मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया. इस जीत के साथ पंजाब ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पंजाब किंग्स लगातार अपने मुकाबले ऐसे जीत रही थी, मानो उन्हें हराना सबसे मुश्किल हो, लेकिन इसके बाद इस फ्रेंचाइजी का ऐसा बुरा हाल हुआ जो किसी क्रिकेट फैंस ने सोचा भी नहीं होगा.
कितने प्वॉइंट्स मिले?
2 / 6श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने लीग स्टेड का समापन 15 अंकों और 0.309 के नेट रन रेट के साथ किया. हालांकि वो अभी प्वॉइंट्स में चौथे नंबर पर हैं, लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में उनका फ्यूचर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की परफॉर्मेंस पर डिपेंड करता है.
प्लेऑफ की रेस से कैसे बाहर होगी PBKS?
3 / 6पंजाब किंग्स चाहेगी कि राजस्थान रॉयल्स रविवार 24 मई को को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच हार जाए. अगर राजस्थान टीम, मुंबई को हरा देती है, तो वो 16 अंकों के साथ टॉप-4 में खाली जगह पर कब्जा कर लेगी, और इसके कारण में पीबीकेएस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
RR और KKR की हार की दुआ करेगी PBKS
4 / 6MI के खिलाफ RR की हार PBKS और KKR दोनों के लिए अहम होगी. कोलकाता के 13 मैचों में 13 अंक हैं और उसका नेट रन रेट 0.011 है. इसलिए, अगर RR मैच हार भी जाता है, तब भी KKR को PBKS के नेट रन रेट से आगे निकलने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.
प्लेऑफ की जंग
5 / 6अगर RR और KKR दोनों ही अपने-अपने आखिरी लीग मैच हार जाते हैं, तो पंजाब सीधे तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगा. अब ये देखना बाकी है कि इन तीनों टीमों में से कौन सी टीम आरसीबी, जीटी और एसआरएच के साथ टॉप-4 में शामिल होगी.
PBKS की मुश्किलें
6 / 6पंजाब किंग्स अगर आईपीएल 2026 की शुरुआत जैसा परफॉर्म कर रही होती तो उसकी हालत अभी ऐसी नहीं होती. अब इस बेहतरीन टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दूसरी टीम की हार पर डिपेंड रहना पड़ रहा है. अब देखना होगा कि आगे लीग मैचों का नतीजा क्या रहता है.


















