Womens T20 WC 2026: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मालामाल हुई ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड को भी मिले करोड़ों रुपये

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को शिकस्त दी और बड़ा खेला कर दिया. जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पैसों की बारिश हुई है.

Cricket News - 2026-07-05T233018.760
1 / 6

5 जुलाई को महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 विकेट से चारों खाने चित कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में बाजी मारी और अपने नाम एक और ट्रॉफी हासिल कर ली. फाइनल जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को करोड़ों रुपये की प्राइज मनी मिली है. इसके अलावा इंग्लैंड पर भी पैसों की बारिश हुई है. Photo Source: X

विज्ञापन

कितनी मिली प्राइज मनी?

कितनी मिली प्राइज मनी?2 / 6

आईसीसी ने इस बार प्राइज मनी में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. ऑस्ट्रेलिया को 2,340,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 22 करोड़ रुपये) मिले हैं. इसके अलावा उपविजेता इंग्लैंड टीम को 1,170,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 11 करोड़ रुपये) मिले हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को भी मिले करोड़ों रुपये

सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को भी मिले करोड़ों रुपये3 / 6

इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को आईसीसी ने लगभग 6.29 करोड़ रुपये दिए हैं. वहीं, ग्रुप स्टेज में हर जीत पर आईसीसी ने 29 लाख रुपये सभी टीमों को दिए हैं. इसके अलावा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को करीब 2.35 करोड़ रुपये मिले हैं. Photo Source: X

इंग्लैंड ने बनाए थे 150 रन

इंग्लैंड ने बनाए थे 150 रन4 / 6

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से नैट साइवर ब्रंट ने सबसे अधिक रन बनाए. उन्होंने 53 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली. इसी के साथ वह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं. Photo Source: X

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का दमदार खेल

ऑस्ट्रेलिया का दमदार खेल5 / 6

उन्होंने 9 बार 50+ स्कोर बनाया था. इसके अलावा फ्रेया केंप ने 28 गेंदों में 44 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने कमाल कर दिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए. Photo Source: X

खिताब पर जमाया कब्जा

खिताब पर जमाया कब्जा6 / 6

उन्होंने 49 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा फीबी लिचफील्ड ने 35 गेंदों में शानदार 48 रनों की पारी खेली थी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले को 17.1 ओवर में ही 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन