IPL 2026: 18 प्वॉइंट्स के बावजूद टॉप-2 से नीचे खिसक सकती है गुजरात टाइटंस, अगर बनेंगे ऐसे हालात
How GT Can Finish Top 2 In IPL 2026 Points Table: अपने पिछले मैच में KKR के हाथों हार के बाद GT ने जबरदस्त वापसी की है. टीम पहले ही IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी, लेकिन CSK के खिलाफ मैच पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 पोजीशंस में से एक के और करीब पहुंचने के लिए था. और उन्होंने ठीक वैसा ही किया.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 'शुभमन गिल की आर्मी' ने पहली पारी में खुद 229 रन बनाने के बाद, चेन्नई को अपने होम ग्राउंड पर 89 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया जिसका फायदा जीटी को नेट रन रेट में हुआ.
क्या GT टॉप 2 में जगह बना पाएगी?
2 / 4GT के टॉप 2 में पहुंचने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं. टीम हर मोर्चे पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, और अब 18 पॉइंट्स के साथ मजबूत स्थिति में है. उनके 14 मैचों का कोटा पूरा हो चुका है, और अब उन्हें RCB बनाम SRH मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा, जो उनकी पोजीशन का फैसला करेगा.
अगर RCB जीतती है?
3 / 4अगर बेंगलुरु अपना अगला मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ जीतती है, तो वो टेबल में टॉप पर बने रहेंगे, और 20 पॉइंट्स के साथ अपना लीग स्टेज का सफर पूरा करेंगे. तब GT भी दूसरे नंबर पर रहेगी, जिससे उन्हें फाइनल में पहुंचने का एक एक्ट्रा मौका मिलेगा.
अगर SRH जीतती है?
4 / 4अगर राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में SRH जीतती है, तो गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के 18 पॉइंट्स होंगे. जिस टीम का NRR (नेट रन रेट) बेहतर होगा, वो दूसरे स्थान पर पहुंचेगी.