IPL: पावर प्ले में रिकॉर्डतोड़ पारियां खेलने वाले टॉप-6 बैटर, जोश इंग्लिस ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में लगभग हर दिन कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूट भी जाते हैं. 10 मई को आईपीएल 2026 में खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए जोश इंग्लिस ने कमाल किया. उन्होंने आईपीएल इतिहास में पावर प्ले के दौरान चौथी सबसे बड़ी पारी खेली.

Cricket News - 2026-05-10T165221.316
1 / 7

10 मई को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में एलएसजी पहले बल्लेबाजी कर रही है. लखनऊ की ओर से पावर प्ले में जोश इंग्लिस ने तूफानी बल्लेबाजी की. वह आईपीएल इतिहास के पावर प्ले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बने.  

विज्ञापन

सुरेश रैना

सुरेश रैना2 / 7

आईपीएल इतिहास में पावर प्ले में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अभी तक सुरेश रैना के ही नाम है. उन्होंने आईपीएल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए थे. ये कारनामा सुरेश ने मुंबई के ऐतिहासिक मैदान पर किया था.

विज्ञापन

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड3 / 7

दूसरा सबसे बड़ा स्कोर आईपीएल में पावर प्ले के दौरान ट्रेविस हेड ने बनाया था. उन्होंने 26 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए थे. ये कारनामा उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में ही किया था.

जैक फ्रेजर मैकगर्क

जैक फ्रेजर मैकगर्क4 / 7

तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड जैक फ्रेजर के नाम है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावर प्ले में 24 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए थे. दिल्ली की ओर से खेलते हुए फ्रेजर ने बड़ा कारनामा किया था.

विज्ञापन

जोश इंग्लिस

जोश इंग्लिस5 / 7

चौथे नंबर पर जोश इंग्लिस आ गए हैं. उन्होंने सीएसके के खिलाफ 25 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए हैं.  लखनऊ के लिए उन्होंने बड़ा कारनामा किया और इस मैच में सीएसके के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.

एडम गिलक्रिस्ट

एडम गिलक्रिस्ट6 / 7

आईपीएल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 25 गेंदों में 74 रन बनाए थे. उन्होंने सेंचुरियन के मैदान पर बड़ा कारनामा किया था.

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह7 / 7

प्रभसिमरन सिंह इस लिस्ट में छठे स्थान पर आते हैं. उन्होंने इस सीजन ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 गेंदों में 71 रन नाबाद बनाए थे और दिल्ली के खिलाफ मुकाबला जीता था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन