MI vs LSG: हार्दिक पांड्या हुए बाहर, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, बड़े बदलाव के साथ उतरी मुंबई इंडियंस
MI vs LSG: आईपीएल 2026 कारवां 4 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंच चुका है, जहां पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने सामने हैं. इस मैच में मुंबई ने अपना कप्तान बदला है.

MI vs LSG: आईपीएल 2026 में 4 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. आईपीएल 2026 का ये 47वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस बड़े बदलाव के साथ उतरी है. हार्दिक पांड्या प्लेइंग 11 से बाहर हैं, जबकि रोहित शर्मा को भी प्लेइंग 11 में जगह मिली है.
सूर्या बने कप्तान
2 / 6हार्दिक पांड्या इंजरी की वजह से लखनऊ के खिलाफ खेले जा रहे मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है. आईपीएल 2026 में ये पहला मौका है, जब हार्दिक पांड्या प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं.
हार्दिक हुए बाहर
3 / 6ऐसे में सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं. सूर्या ने टॉस के दौरान बताया कि हार्दिक फिट नहीं हैं. ऐसे में मुंबई उनके बिना खेल रही है. मुंबई के लिए अच्छी बात ये है कि रोहित शर्मा का एक्शन इस मैच में देखने को मिलेगा. वह 5 मैच बाद मुंबई के लिए वापसी कर रहे हैं. रोहित को इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है.
रोहित शर्मा भी लौटे
4 / 6आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे. इसके बाद वह 5 मैच तक मुंबई की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को मौका मिला है.
मुंबई का खराब प्रदर्शन
5 / 6हार्दिक पांड्या की अगुवाई में इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. टीम ने अब तक 9 मैच में केवल 2 जीत हासिल की है, जबकि 6 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका में मुंबई 4 अंक के साथ 9वें स्थान पर है. इस मैच में मुंबई सीजन की तीसरी जीत की तलाश में उतरी है.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)
6 / 6रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा.