हैदराबाद से मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान, किसे ठहराया कसूरवार?

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने खिलाड़ियों पर बात की है. उन्होंने हार की असली वजह बताई है और बताया कि मुकाबले में चूक कैसे हो गई.

Cricket News - 2026-04-30T113748.730
1 / 6

29 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया और आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रन चेज किया. मुंबई इंडियंस को सीजन की छठी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में मुंबई की गेंदबाजी युनिट फ्लॉप हो गई.  

विज्ञापन

मुंबई का खराब प्रदर्शन जारी

मुंबई का खराब प्रदर्शन जारी2 / 6

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम अंक तालिका में नौवे नंबर पर है. मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिलाफ 244 रन बनाए थे. इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

हार्दिक ने दिया बयान

हार्दिक ने दिया बयान3 / 6

उन्होंने हार के बाद कहा" मुझे नहीं लगता कि ओस का कोई खास असर पड़ा, बस उन्होंने कुछ अच्छे शॉट खेले, हमने कुछ खराब गेंदें फेंकीं, और उन्होंने अच्छी शुरुआत कर दी. मुझे लगता है कि हमने वापसी की कोशिश की, लेकिन काफी नहीं था."

बताई असली वजह

बताई असली वजह4 / 6

उन्होंने आगे कहा "हां, मुझे लगता है कि यह सीजन ऐसा ही रहा है. जब आपको कुछ मौके मिलते हैं, तो आप उन्हें भुनाते हैं, तभी किस्मत और लय बदलती है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो थोड़ा दुख होता है, लेकिन फिर भी ठीक है. सभी लड़कों ने बहुत अच्छा प्रयास किया. मुझे लगता है कि 244 रन, मुझे लगता है कि मैं अपने गेंदबाजों पर भरोसा करूंगा कि वे इसे रोक देंगे, लेकिन किसी और दिन आज हम ऐसा नहीं कर पाए."

विज्ञापन

कैच छोड़ना पड़ा महंगा

कैच छोड़ना पड़ा महंगा5 / 6

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में ट्रेविस हेड का कैच छोड़ा था. इसके बाद उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली और मुंबई की झोली से मैच छीन लिया. हार्दिक को लगता है कि मुंबई का गेंदबाजी विभाग इस मैच में बुरी तरह फेल हो गया.

हैदराबाद ने ऐसे मारी बाजी

हैदराबाद ने ऐसे मारी बाजी6 / 6

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 243/5 रन बनाए थे, रियान रिकेल्टन ने 55 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा विल जैक्स ने 22 गेंदों में 46 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 249 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 65 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन