कौन है WWE का असली 'लियोनेल मेसी'? करियर किलर ने इस दिग्गज का नाम लेकर मचाया बवाल

पूरी दुनिया में इस समय FIFA World Cup 2026 की धूम मची हुई है. अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मैच होने वाला है. इस बीच WWE के करियर किलर ने एक फेमस स्टार की तुलना लियोनेल मेसी से की है. शायद उनके बयान को सुनकर फैंस गुस्से में आ सकते हैं.

WWE
1 / 6

Lionel Messi of WWE: FIFA World Cup का बहुत जल्द समापन होने वाला है. 20 जुलाई को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मैच होगा. अभी तक अर्जेंटीना की तरफ से दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. वो लगातार चर्चा में रहे हैं. उनकी बदौलत ही टीम फाइनल में पहुंची है. खैर WWE स्टार गुंथर ने अब एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक फेमस रेसलर का मजाक बनाते हुए उनकी तुलना मेसी से की है. उनके इस विवादास्पद बयान से मेसी के फैंस को गुस्सा भी आ सकता है. आइए आपको बताते हैं कि किस रेसलर को लेकर बड़ी बात कही गई है. (Photo: WWE.com & X)

विज्ञापन

गुंथर की चल रही है खतरनाक राइवलरी

गुंथर की चल रही है खतरनाक राइवलरी2 / 6

गुंथर ने कुछ महीने पहले SmackDown में एंट्री की. इसके बाद उन्होंने कोडी रोड्स को निशाना बनाया. कोडी और उनकी राइवलरी अभी भी खतरनाक चल रही है. गुंथर को लगातार तीन टाइटल मैचोंं में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं कोडी को समरस्लैम में सीएम पंक के खिलाफ टाइटल मैच मिल गया है. इस वजह से रोड्स को देखकर और गुस्से में गुंथर आ गए हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर का बड़ा बयान

गुंथर का बड़ा बयान3 / 6

WWE द्वारा लगातार लाइव इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं. गुंथर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लाइव इवेंट के दौरान की क्लिप शेयर की. उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर निशाना साधा. उन्होंने रोड्स की तुलना लियोनेल मेसी से की. गुंथर ने कहा कि रोड्स WWE के मेसी हैं. दरअसल गुंथर का कहना है कि रोड्स को लेकर कंपनी पक्षपात रही है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: ‘फाइनल छीन लिया’, FIFA World Cup 2026 में इंग्लैंड की हार से सदमे में WWE रेसलर, बयां किया अपना दर्द

गुंथर का होगा बड़ा मैच

गुंथर का होगा बड़ा मैच4 / 6

गुंथर के लिए आगे के कुछ हफ्ते शानदार होने वाला है. 18 जुलाई को Saturday Night's Main Event का आयोजन होगा. वहां पर गुंथर और सैमी ज़ेन का मुकाबला सीएम पंक और कोडी रोड्स के साथ होने वाला है. ये मुकाबला मेन इवेंट में होगा. इस मैच में काफी बवाल देखने को मिल सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जीत पर मिलेगा समरस्लैम का टिकट

जीत पर मिलेगा समरस्लैम का टिकट5 / 6

Saturday Night's Main Event में होने वाले मैच में एक बड़ी शर्त रखी गई है. अगर गुंथर और सैमी ज़ेन की जीत होगी तो फिर उन्हें समरस्लैम 2026 में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में शामिल कर दिया जाएगा. अगर टाइटल मैच पाना है तो फिर सैमी और गुंथर को किसी भी हाल में जीतना ही होगा. (Photo: WWE.com)

नए मैच का ऐलान किया जा सकता है

नए मैच का ऐलान किया जा सकता है6 / 6

गुंथर की राइवलरी जनरल मैनेजर निक एल्डिस के साथ भी चल रही है. एल्डिस के ऊपर वो हमला भी कर चुके हैं. समरस्लैम में गुंथर का मुकाबला एल्डिस के साथ भी हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में इस मैच को लेकर खूब अफवाहें सामने आई हैं. देखना होगा कि कंपनी का आगे क्या प्लान होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन