IPL 2026 के पर्पल कैप पर कगिसो रबाडा का हुआ कब्जा, RCB के स्टार खिलाड़ी की बादशाहत खत्म

IPL 2026: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जहां पर गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने थी. इस मुकाबले में गुजरात के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार कमबैक करके पर्पल कैप अपने नाम कर लिया.

Kagiso Rabada
1 / 6
Kagiso Rabada

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब खत्म हो चुका है. फाइनल मुकाबला खत्म होते ही टूर्नामेंट को पर्पल कैप विनर भी मिल गया है. इस बार पर्पल कैप की रेस में कई स्टार गेंदबाज नजर आ रहे थे. हालांकि अंत में इस रेस को गुजरात के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आसानी के साथ जीत लिया. इसी के साथ आरसीबी के सुपरस्टार तेज गेंदबाज की भी बादशाहत खत्म हो गई.

विज्ञापन

कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा2 / 6

गुजरात के सुपरस्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने धमाकेदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया. रबाडा ने 17 मैचों में शानदार प्रदर्शन करके 29 विकेट हासिल किए और पर्पल कैप अपने नाम कर लिया. 

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार 3 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज तेज गेंदबाज पर्पल कैप जीतने से चूक गए. भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में 17.89 की शानदार औसत से 28 विकेट अपने नाम किया. भुवी अपनी टीम के सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं.

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर 4 / 6

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर रहे. उन्होंने राजस्थान के लिए 16 मैचों में 22.36 की औसत से 25 विकेट अपने नाम किया. आर्चर की टीम भी फाइनल मुकाबला नहीं खेल सकी थी.

विज्ञापन

राशिद खान

राशिद खान 5 / 6

गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. राशिद खान ने 17 मैचों में 21 विकेट अपने नाम किया. राशिद ने कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद भी टीम को चैंपियन नहीं बना सके.

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज  6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने 14 मैचों में 25.24 की औसत से 21 शानदार विकेट अपने नाम किए. हालांकि बाद में कंबोज ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. वहीं सीएसके की टीम टूर्नामेंट में लीग स्टेज से बाहर हो गई. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन