GT vs RCB: शाहरुख खान OUT, अनुज रावत IN, आरसीबी के खिलाफ ऐसी हो सकती है गुजरात की प्लेइंग 11

आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 में बदला हो सकता है. गुजरात ने अब तक खेले गए 8 मैच में 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. टीम का प्रदर्शन मिल जुला रहा है.

Cricket News - 2026-04-30T145518.985
1 / 6

GT vs RCB: आईपीएल 2026 में 30 अप्रैल को मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. आरसीबी शानदार फॉर्म में चल रही है, जबकि गुजरात का प्रदर्शन औसतन रहा है. ऐसे में बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है.  

विज्ञापन

सलामी जोड़ी पर एक नजर

सलामी जोड़ी पर एक नजर2 / 6

सलामी बल्लेबाज की बात करें तो शुभमन गिल और साई सुदर्शन ही मोर्चा संभालेंगे. दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है. साई सुदर्शन ने पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ 46 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली थी, जबकि शुभमन गिल ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए थे.

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है मिडिल ऑर्डर

ऐसा हो सकता है मिडिल ऑर्डर3 / 6

मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर नजर आ सकते हैं. जोस बटलर अब तक खेले गए 9 मैच में 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. सीएसके के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 30 गेंदों में 39 रन बनाए थे.

शाहरुख खान का कट सकता है पत्ता

शाहरुख खान का कट सकता है पत्ता4 / 6

जीटी की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हो सकता है. शाहरुख खान का पत्ता कट सकता है. उनकी जगह अनुज रावत को मौका मिलने की उम्मीद है. अब तक खेले गए मुकाबले में शाहरुख खान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल बड़ा फैसला कर सकते हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग पर एक नजर

गेंदबाजी विभाग पर एक नजर5 / 6

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा राशिद खान और मानव सुथार पर हो सकता है. राशिद टीम के स्टार गेंदबाज हैं और अपने दम पर मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा मोहम्मद, सिराज, कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर के कंधों पर होगा.

जीटी के खिलाफ आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

जीटी के खिलाफ आरसीबी की संभावित प्लेइंग 116 / 6

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अनुज रावत, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा/अशोक शर्मा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन