ENG vs NZ: इंग्लैंड के हर दांव पर भारी पड़े ग्लेन फिलिप्स, पहली टेस्ट सेंचुरी से मचाया तहलका

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा. उनके सामने इंग्लैंड के गेंदबाजों की एक भी नहीं चली.

Glenn Phillips/ Photo Source: X
1 / 6
Glenn Phillips/ Photo Source: X

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून से खेला जा रहा है. लंदन के ओवल में मुकाबला खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की. कीवी टीम की ओर से टॉम ब्लंडल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार प्रदर्शन किया. फिलिप्लस ने अपना पहला टेस्ट शतक जमाया. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा खोला और अपना पहला टेस्ट शतक जमा दिया.  

विज्ञापन

धांसू पारी से इंग्लैंड हुई पीछे

धांसू पारी से इंग्लैंड हुई पीछे2 / 6

ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की ओर से सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. पहले दिन उन्होंने अर्धशतक जमाया और दूसरे दिन उन्होंने शतकीय पारी खेली. फिलिप्स ने वनडे अंदाज में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 18 चौके अपने नाम किए और 135 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली. ये उनका पहला टेस्ट शतक था. Photo Credit: X

विज्ञापन

फिलिप्स की पहली टेस्ट सेंचुरी

फिलिप्स की पहली टेस्ट सेंचुरी3 / 6

फिलिप्स के अलावा न्यूजीलैंड की ओर से टॉम ब्लंडल ने 84 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. उनके अलावा डेरिल मिचेल के बल्ले से 74 गेंदों में 44 रनों की पारी निकली. इसके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 96.2 ओवर में 391 रन बनाए हैं. Photo Credit: Glenn Phillips/ Instagram

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर4 / 6

फिलिप्स ने इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए 18 टेस्ट मैच खेले थे. उन्होंने इस दौरान 34.12 की औसत के साथ 853 रन बनाए थे. उन्होंने इससे पहले केवल 5 अर्धशतक अपने नाम किए थे. वहीं, 47 वनडे मैच में उन्होंने 42.06 की औसत के साथ 1262 रन बनाए हैं. इसके अलावा 97 टी-20 मैच में उन्होंने 2286 रन बनाए हैं. Photo Credit: Glenn Phillips/ Instagram

विज्ञापन

इंग्लैंड 1-0 से आगे

इंग्लैंड 1-0 से आगे5 / 6

इससे पहले लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. इस मैच पर इंग्लैंड की निगाहें जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की है, जबकि न्यूजीलैंड मैच जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. Photo Credit: Glenn Phillips/ Instagram

आईपीएल 2026 में फिलिप्स का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में फिलिप्स का प्रदर्शन6 / 6

आईपीएल 2026 में फिलिप्स ने गुजरात टाइटंस के लिए खेला था. उन्होंने 6 मैचों की 5 पारियों में 67 रन बनाए थे. उन्होंने शतक और अर्धशतक एक भी नहीं जमाया था. Photo Credit: Glenn Phillips/ Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन