क्रिस गेल से लेकर ऋषभ पंत तक, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
Most sixes in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं? आइए एक नजर टॉप-6 खिलाड़ियों पर डालते हैं. लिस्ट में आपको कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम भी मिलेगा. अब ऋषभ पंत भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

Most sixes in Test Cricket: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है. ऋषभ पंत ने इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 3 छक्के की मदद से 121 गेंदों में 81 रन बनाए. आइए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची पर एक नजर डालते हैं.
बेन स्टोक्स
2 / 6टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बैटिंग और बॉलिंग में कई ऐतिहासिक मुकाम हासिल किए हैं. उन्होंने 218 पारियों में 136 छक्के जड़े हैं.
ब्रैडन मैकुल्लम
3 / 6टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ब्रैडन मैकुल्लम का नाम दूसरे नंबर पर आता है. उन्होंने 107 छक्के अपने नाम किए हैं. ऐसा करने के लिए उन्होंने 176 पारियों का सहारा लिया है.
एडम गिलक्रिस्ट
4 / 6टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट हैं. उन्होंने 137 पारियों में 100 छक्के अपने नाम किए हैं. गिलक्रिस्ट ने तीनों ही प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है.
क्रिस गेल
5 / 6चौथे और पांचवें स्थान पर क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउथी हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट में 98 छक्के जड़े हैं. गेल ने 182 पारियों में ऐसा कारनामा किया है, जबकि साउथी ने 156 पारियों में 98 छक्के जड़े हैं.
ऋषभ पंत
6 / 6वहीं, अब पंत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 87 पारियों में 97 छक्के जड़े हैं. पंत टेस्ट क्रिकेट में भी आक्रामक पारियां खेलते हैं.