FIFA World Cup में 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, हार बर्दाश्त नहीं कर पाया गोलकीपर, एम्बाप्पे पर फेंकी गेंद

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस और पैराग्वे के बीच राउंड ऑफ 16 मैच के बाद काफी बवाल हुआ. पैराग्वे के गोलकीपर ने गुस्से में किलियन एम्बाप्पे पर गेंद फेंक दी.

france
1 / 6

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. फ्रांस और पैराग्वे के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और लगभग 65 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ. फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने अपने शानदार प्रदर्शन से बाजी पूरी तरह पलट दी. मैच के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां पैराग्वे के गोलकीपर ने एम्बाप्पे पर गेंद फेंक दी. (Image: Twitter/X Screengrab)

विज्ञापन

फ्रांस ने पैराग्वे को हराया

फ्रांस ने पैराग्वे को हराया2 / 6

फ्रांस और पैराग्वे के बीच फिलाडेल्फिया में रोमांचक मैच देखने को मिला. मुकाबले के 70वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने गोल करके फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई. फुल टाइम तक स्कोर यही रहा और फ्रांस जीत के साथ क्वार्टरफाइनल का हिस्सा बन गई. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

एम्बाप्पे हुए पैराग्वे से गुस्सा

एम्बाप्पे हुए पैराग्वे से गुस्सा3 / 6

मैच के दौरान पैराग्वे ने आक्रामक रवैया अपनाया. एंड्रेस क्यूबास और मटियास गालार्जा ने एम्बाप्पे को निशाना बनाया और कोहनी से भी कई बार उन पर हमला किया. यह बात एम्बाप्पे को पसंद नहीं आई और उन्होंने मैच के बाद इस विषय में बात भी की. (Image: Twitter/X Screengrab)

मैच के बाद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

मैच के बाद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा4 / 6

किलियन एम्बाप्पे को पैराग्वे का तरीका पसंद नहीं आया. मैच के बाद जब पैराग्वे के गोलकीपर ऑर्लैंडो गिल ने एम्बाप्पे से हाथ मिलाने की कोशिश की, तो उन्होंने इग्नोर कर दिया. इसी वजह से गिल ने गुस्से में गेंद एम्बाप्पे की पीठ पर फेंक दी. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच साफ तौर पर तनाव नजर आया. (Image: Twitter/X Screengrab)

विज्ञापन

ऑर्लैंडो गिल ने क्या कहा?

ऑर्लैंडो गिल ने क्या कहा?5 / 6

मैच के बाद ऑर्लैंडो गिल से उनके बर्ताव के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझ पर ध्यान नहीं दिया. मैंने आपा खो दिया. इसके बावजूद मैंने जो किया, सो किया. मैं बाद में शांत हो गया.' (Image: Twitter/X Screengrab)

किससे होगा फ्रांस का अगला मैच?

किससे होगा फ्रांस का अगला मैच?6 / 6

फ्रांस ने राउंड ऑफ 16 में पैराग्वे को हराया और क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. उनकी भिड़ंत अब 10 जुलाई को मोरक्को से होने वाली है, जिसने राउंड ऑफ 16 में कनाडा को हराया. (Image: Instagram/fifaworldcup)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन