क्या शुभमन गिल कर रहे हैं पक्षपात? GT के 6 खिलाड़ी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल, फैंस ने लगाए गंभीर आरोप

Shubman Gill Criticized: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही है. भारतीय टीम में IPL फ्रेंचाइजी GT के कुल 6 खिलाड़ी हैं. इसी वजह से उन पर अब पक्षपात के आरोप लग रहे हैं.

Shubman Gill (18)
1 / 6

Shubman Gill Criticized: IPL 2026 के समापन के बाद टीम इंडिया एक नई शुरुआत के इरादे से उतरी है. न्यू चंडीगढ़ में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह मुकाबला भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल में शामिल नहीं है लेकिन कप्तान शुभमन गिल इसे WTC की तैयारी के रूप में देख रहे हैं. इस मैच के टॉस के बाद से ही शुभमन गिल पर पक्षपात के आरोप लगाए जा रहे हैं, क्योंकि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में IPL टीम गुजरात टाइटंस के 6 खिलाड़ी शामिल हैं. इससे जुड़े कुछ रिएक्शन भी सामने आए हैं.

विज्ञापन

AFG के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

AFG के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 112 / 6

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

GT के कुल 6 खिलाड़ी टीम में शामिल हैं

GT के कुल 6 खिलाड़ी टीम में शामिल हैं3 / 6

IPL में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं और उनकी टीम के 6 खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं. शुभमन गिल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा GT के लिए खेलते हैं और अभी अफगानिस्तान के खिलाफ नजर आ रहे हैं.

शुभमन गिल पर लग रहे पक्षपात के आरोप

शुभमन गिल पर लग रहे पक्षपात के आरोप4 / 6

गिल GT के कप्तान हैं और अभी भारत की प्लेइंग 11 में GT के इतने खिलाड़ी हैं. इसी वजह से फैंस अब उन पर पक्षपात के आरोप लगा रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में GT के 6 खिलाड़ीहैं. साफ तौर पर पक्षपात हो रहा है.

विज्ञापन

विराट कोहली से हुई तुलना

विराट कोहली से हुई तुलना5 / 6

एक फैन ने शुभमन गिल की विराट कोहली से तुलना की. उन्होंने लिखा, 'विराट कोहली के दौर में 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाज हुआ करते थे. गिल के दौर में 6 खिलाड़ी GT से और 5 खिलाड़ी अन्य IPL टीमों से होते हैं.

'नेहरा को क्यों नहीं लाए?'

'नेहरा को क्यों नहीं लाए?'6 / 6

एक फैन ने यह तक लिख दिया कि जब GT के इतने खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है, तो फिर कोच आशीष नेहरा को क्यों छोड़ दिया. उन्होंने गिल पर एक तरह से तंज कसा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन