ENG W vs AUS W Final Live Streaming: लॉर्ड्स में होगा खिताबी मुकाबला, जानें फ्री में कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

ENG W vs AUS W Final Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार, 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं

ENG W vs AUS W Final (Image generated by AI)
1 / 8
ENG W vs AUS W Final (Image generated by AI)

ENG W vs AUS W, Women's T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार (5 जुलाई) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी. ऑस्ट्रेलिया ने 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई है, जबकि इंग्लैंड का यह 5वां खिताबी मुकाबला होगा. दोनों ही टीमें पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं, ऐसे में खिताबी मुकाबले में किसी एक का विजयी रथ जरूर थमेगा.  

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की नजर 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर

ऑस्ट्रेलिया की नजर 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर2 / 8

इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम रिकॉर्ड 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. हालांकि, इसके लिए कंगारू टीम को इतिहास बदलना होगा. दरअसल, इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपने घरेलू मैदानों पर अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. 2009 से लेकर 2026 के सेमीफाइनल तक इंग्लिश टीम ने घर में खेले सभी 11 मैच जीते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल?

कब और कहां खेला जाएगा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल?3 / 8

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 5 जुलाई को क्रिकेट के 'मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?4 / 8

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा.

विज्ञापन

फ्री में कहां देखें लाइव मैच?

फ्री में कहां देखें लाइव मैच?5 / 8

भारतीय क्रिकेट फैंस इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर फ्री में फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड6 / 8

महिला टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 45 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 22 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के खाते में 20 जीत दर्ज हैं. वहीं, दो मुकाबले टाई रहे हैं, जबकिएक मैच बेनतीजा समाप्त हुआ. आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है, इसलिए फाइनल में भी रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

इंग्लैंड महिला टीम

इंग्लैंड महिला टीम7 / 8

एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, सोफिया डंकले, इस्सी वोंग, लॉरेन फिलर, टिली कोर्टीन-कोलमैन.

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम8 / 8

जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिट्चफील्ड, एलीसे पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, मेगन शट, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन