ENG vs IND: हार के बाद टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी! कप्तान अय्यर कर सकते हैं प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव

Team India Possible Changes: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Team India (PIC Credit - X)
1 / 6
Team India (PIC Credit - X)

Team India Possible Changes: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में हुए दूसरे T20I में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने एक ओवर शेष रहते 4 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर का अब तक खाता नहीं खुल पाया है. अब टीम इंडिया को अगर पांच मैचों की ये टी20 सीरीज जीतनी है, तो उन्हें अगले तीन मुकाबलों को अपने नाम करना होगा. हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर टीम कॉम्बिनेशन में कुछ बदलाव कर सकते हैं. आइए तीन खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो अगले मैच से बाहर हो सकते हैं. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई2 / 6

रवि बिश्नोई इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में कुल 60 रन लुटाए. 17वें ओवर में बिश्नोई गेंदबाजी करने आए और यहां से मैच पलट गया. उन्होंने इस ओवर में 29 रन दिए और टीम इंडिया के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया. (Image: Instagram/bishnoi6476)

विज्ञापन

हर्षित राणा

हर्षित राणा3 / 6

हर्षित राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में तीन ओवर फेंके और 30 रन दिए. उन्होंने 18वें ओवर में एक विकेट जरूर झटका, लेकिन तब तक मैच लगभग खत्म हो गया. राणा अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे. उनकी जगह टीम मैनेजमेंट प्रिंस यादव को जगह दे सकती है. (Image: AI Generated)

शिवम दुबे

शिवम दुबे4 / 6

शिवम दुबे इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में बुरी तरह फ्लॉप हुए. दुबे 7 गेंदों में मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. शिवम गेंदबाजी करने भी नहीं आए. उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को खेलने का मौका दिया जा सकता है. (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

विज्ञापन

4 विकेट से इंग्लैंड ने जीता मैच

4 विकेट से इंग्लैंड ने जीता मैच5 / 6

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जैकब बेथेल की नाबाद 76 रनों की पारी के दम पर 19 ओवर में 4 विकेट रहते मैच जीत लिया. (Image: AI Generated)

कब होगा टीम इंडिया का अगला मैच?

कब होगा टीम इंडिया का अगला मैच?6 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा T20I मैच 7 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें ट्रेंट ब्रिज मैदान पर आमने-सामने आएंगी. भारतीय समयानुसार यह मैच रात 10 बजे शुरू होगा. (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन