इंग्लैंड टीम में शराब पर सख्ती, ECB के 6 नए नियमों ने खिलाड़ियों की बढ़ाई टेंशन

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड शराब को लेकर सख्त हो गई है. पिछले कुछ समय में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने शराब पीकर कई जगहों पर बवाल काटा था. ऐसे में अब बोर्ड ने 6 नए नियम बनाए हैं, जिससे खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ गई है.

Cricket News - 2026-07-10T173955.349
1 / 6

इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. इससे पहले इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. इस सीरीज में बेन स्टोक्स की शराब पीने के बाद लड़ाई हुई थी. अब इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 6 नए नियम बनाए हैं. Photo Source: AI

विज्ञापन

ईसीबी ने बनाए 6 रूल

ईसीबी ने बनाए 6 रूल2 / 6

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स को शराब पीकर क्लब में लड़ाई करने के मामले में बोर्ड ने उन्हें एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद उन्होंने संन्यास का फैसला कर दिया था. अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 6 नए नियम बनाए हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

मैच से एक दिन पहले नहीं पीनी है शराब

मैच से एक दिन पहले नहीं पीनी है शराब3 / 6

मैच से एक दिन पहले से लेकर मैच खत्म होने के एक दिन बाद तक अब इंग्लैंड के खिलाड़ियों को शराब नहीं पीनी है. इसके अलावा मैच और सीरीज के दौरान बिना इजाजत, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर भी ईसीबी ने बैन लगा दिया है. Photo Source: X

12 बजे के बाद कर्फ्यू

12 बजे के बाद कर्फ्यू4 / 6

तीसरा नियम ये है कि घरेलू सीरीज और विदेशी दौरे के दौरान रात 12 बजे से इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए कर्फ्यू रहेगा. टीम के खिलाड़ी रात 10 बजे के बाद बिना मैनेजमेंट को बताए बाहर नहीं जा सकते हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने की मनाहट

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने की मनाहट5 / 6

इसके अलावा इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों को सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने के लिए मना कर दिया गया है. साथ ही शराब से जुड़ा कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया जाएगा. Photo Source: X

शराब पीकर इन खिलाड़ियों ने काटा था बवाल

शराब पीकर इन खिलाड़ियों ने काटा था बवाल6 / 6

बता दें कि हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के दौरे पर शराब के नशे में नाइटक्लब के बाउंसर से लड़ाई की थी. इसके अलावा गस एटकिंसन भी शराब के नशे में रग्बी खिलाड़ी से भिड़ चुके हैं. वहीं, बेन डकेट ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शराब पीकर बवाल काटा था. वह सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर धुत नजर आए थे. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन