IPL 2026 Final को लेकर कौन कर रहा था BCCI को ब्लैकमेल? बोर्ड अधिकारी का सनसनीखेज खुलासा!

Why Bengaluru IPL 2026 Final Hosting Rights: बीसीसीआई ने बताया है कि आईपीएल 2026 के फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु से क्यों छीनी गई. बोर्ड के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के मुताहिक, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने कथित तौर पर तय कोटे से ज्यादा, बड़ी संख्या में मुफ्त टिकटों की मांग की थी. इसी वजह से 19वें सी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया.

IPL Final Bengaluru
1 / 6
IPL Final Bengaluru

Devajit Saikia On IPL 2026 Final: अब आईपीएल के प्लेऑफ मैच कई अलग-अलग जगहों पर खेले जाएंगे. जहां धर्मशाला और मुल्लांपुर में दूसरे नॉकआउट मैच खेले जाएंगे, वहीं अहमदाबाद में फाइनल मुक़ाबला होगा. इस फैसले से बेंगलुरु के मशहूर चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल मैच होने की उम्मीदें खत्म हो गईं.

विज्ञापन

2 / 6

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, सैकिया ने साफ किया कि आईपीएल के नियमों के मुताबिक, मेजबान राज्य एसोसिएशन को स्टेडियम की कुल क्षमता का सिर्फ 15 प्रतिशत हिस्सा ही मुफ्त टिकटों के तौर पर मिल सकता है. उन्होंने कहा कि ये नियम टूर्नामेंट के दौरान लीग मैच या प्लेऑफ मैच की मेजबानी करने वाले हर राज्य एसोसिएशन पर बराबर लागू होता है.

विज्ञापन

3 / 6

हालांकि BCCI को कथित तौर पर ये जानकारी मिली थी कि KSCA IPL के लीग मैचों के दौरान तय सीमा से कहीं ज्यादा टिकटों की मांग कर रहा था. इसके बाद बोर्ड ने एसोसिएशन से संपर्क करके इस मामले पर सफाई और पूरी जानकारी मांगी.

4 / 6

सैकिया ने बताया कि 2 मई को KSCA की तरफ से मिले जवाब से BCCI हैरान रह गया. उनके मुताबिक, एसोसिएशन ने आईपीएल के नियमों के तहत सदस्यों और उससे जुड़े क्लबों के लिए पहले से तय कोटे के अलावा, हजारों और टिकटों की मांग की थी.

विज्ञापन

5 / 6

सैकिया ने आगे दावा किया कि KSCA ने स्थानीय विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों और यहां तक कि कर्नाटक सरकार के लिए भी मुफ्त पास की मांग की थी. कुल मिलाकर एक्ट्रा टिकटों की ये मांग तकरीबन 10,000 तक पहुंच गई थी, जो BCCI प्रशासन के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई.

6 / 6

इससे पहले मार्च 2026 में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने KSCA के अधिकारियों से बातचीत के बाद ये ऐलान किया था कि विधायकों को आईपीएल के मुफ्त टिकट दिए जाएंगे. टिकटों का ये मुद्दा कर्नाटक विधानसभा में भी उठाया गया था, जहां विधायकों ने स्टेडियम में बैठने की इंतजाम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन