DC vs KKR: अक्षर पटेल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? दिल्ली के कप्तान का चौंकाने वाला बयान

Axar Patel's Comments After Defeat Against KKR: अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 8 विकेट की करारी शिकस्त के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल काफी मायूस दिखे और उन्होंने बताया कि इस मुकाबले में आखिर गलती कहां हुई.

Axar Patel 9
1 / 6
Axar Patel

फिरोजशाह कोटला मैदान में डीसी कैप्टन अक्षर पटेल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के वक्त बताया कि इस हार के लिए किसे जिम्मेदार माना जाए. ऐसा ही कुछ बयान उन्होंने 5 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद दिया था.

विज्ञापन

2 / 6

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अक्षर ने कहा, 'मुझे लगता है कि जाहिर सी बात उम्मीद से कम थे और साथ ही स्पिनर्स ने भी काफी गलतियां कीं. पिच जिस तरह से बिहेव कर रही थी, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि स्पिनरों ने गलतियां कीं. लेकिन साथ ही, अगर आप ध्यान दें, तो हमने 2-3 ओवर में 5 विकेट गंवा दिए, और मुझे लगता है कि यहीं से हमारा मोमेंटम फिसल गया. शायद हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है क्योंकि सीएसके के खिलाफ भी यही हुआ था, हमने अच्छी शुरुआत की थी, और फिर अचानक विकेट गिरते रहे.'

विज्ञापन

3 / 6

जब उनसे पूछा गया कि अब आप इसे कैसे सॉल्व करेंगे?, तब अक्षर ने कहा, देखिए, आप इसे मुश्किल तरीके से सॉल्व नहीं कर सकते. जब आशुतोष और मैं बैटिंग कर रहे थे, तो हम सोच रहे थे कि अगर हमने वहां कोई गलती की, तो अगले बैटर के लिए यह बहुत मुश्किल हो जाएगा. इसलिए मुझे लगता है कि ये सही माइंडसेट अपनाने के बारे में ज्यादा है. भले ही आप एक या दो विकेट खो दें, फिर भी आप क्रीज पर समय बिता सकते हैं और उससे खेल सकते हैं. मुझे लगता है कि यही अपनाने की जरूरत है, जब विकेट एक साथ गिर रहे हों, तो आपको एक या दो ओवर के लिए प्रेशर झेलना होगा.

4 / 6

मैच प्रेजेंटर ने पूछा कि अब आप बाकी मैचों की तैयारी कैसे करेंगे?, तो इसके जवाब में डीसी कैप्टन ने कहा, 'अभी के लिए हम पीछे जाकर उन गलतियों के बारे में सोचेंगे जो हमने कीं. उसके बाद, जाहिर है अभी भी एक लंबा सफर बाकी है और अगला साल भी आएगा. तो हम सोचेंगे कि हम अगले साल के लिए क्या प्लान बना सकते हैं और हमें क्या तरीका अपनाना चाहिए. उसके आधार पर, हम बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी देख सकते हैं और तय कर सकते हैं कि किसे मौके दिए जा सकते हैं और हम क्या बदलाव कर सकते हैं.'

विज्ञापन

5 / 6

CSK के खिलाफ 5 मई को हारने के बाद भी अक्षर ने कुलदीप यादव पर हार का ठीकरा फोड़ा था, उन्होंने कहा था, 'लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजी में, मुझे अपने साथी कुलदीप की कमी खली.' हालांकि ये बात उन्होंने मजाकिया लहजे में कही, लेकिन जाहिर है कि वो स्पिनर को जिम्मेदार ठहरा रहे थे. उस मैच में कुलदीप ने 3 ओवर में 11.33 की इकॉनमी रेट से 34 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं लिया था.

6 / 6

हालांकि 8 मई को केकेआर से हारने के बाद कुलदीप यादव का नाम नहीं लिया, लेकिन क्रिकेट फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि ये इशारा कुलदीप यादव पर ही है. इस सीनियर स्पिनर ने अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में 10.66 इकॉनमी रेट से महज 7 विकेट ही अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन