CSK vs SRH: क्या आज IPL से रिटायर हो जाएंगे एमएस धोनी? पूर्व भारतीय कप्तान का पुराना बयान हुआ वायरल!

MS Dhoni: IPL 2026 में एमएस धोनी के खेलने का सभी को बेसब्री से इंतजार है. धोनी अपने रिटायरमेंट के करीब हैं और अब SRH के खिलाफ होने वाला मैच CSK के पूर्व कप्तान के लिए आखिरी साबित हो सकता है. उनके पुराने बयान से यही संकेत मिल रहे हैं.

MS Dhoni CSK (2)
1 / 6

MS Dhoni: IPL 2026 में एमएस धोनी ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले धोनी को पिंडली में चोट आई थी और इसी वजह से वो शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए. हालांकि, धोनी को ठीक होने में उम्मीद से अधिक समय लग रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि धोनी अब पूरी तरह फिट हो गए हैं. धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और अब उनके पुराने बयान से संकेत मिल रहे हैं कि आज SRH के खिलाफ मैच में धोनी खेल सकते हैं और IPL से रिटायर हो सकते हैं.

विज्ञापन

करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं एमएस धोनी

करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं एमएस धोनी2 / 6

एमएस धोनी ने 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद वो सिर्फ IPL खेलते हुए नजर आए हैं. पिछले कुछ सालों से हर सीजन लगता है कि धोनी रिटायर हो जाएंगे. धोनी अब 44 साल के हो चुके हैं और IPL 2026 उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट लग रहा है.

विज्ञापन

धोनी का पुराना स्टेटमेंट हो रहा है वायरल!

धोनी का पुराना स्टेटमेंट हो रहा है वायरल!3 / 6

एमएस धोनी का 2021 का एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अपने IPL करियर का अंतिम मुकाबला चेन्नई में खेलना चाहते हैं. वो CSK फैंस के सामने रिटायर होना चाहते हैं.

आज है चेन्नई में CSK का आखिरी मैच

आज है चेन्नई में CSK का आखिरी मैच4 / 6

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अपने होमग्राउंड चेपॉक में आखिरी मैच 18 मई, यानी आज होने जा रहा है. उनकी भिड़ंत SRH से होगी. इसके बाद चेन्नई में CSK का इस सीजन कोई मैच नहीं है.

विज्ञापन

क्या धोनी आज होंगे रिटायर?

क्या धोनी आज होंगे रिटायर?5 / 6

धोनी चेन्नई में CSK फैंस के सामने अपना करियर खत्म करना चाहते हैं. अगर IPL 2026 में उन्होंने संन्यास लेने का मन बना लिया है, तो आज उनका आखिरी मैच हो सकता है. वो चेन्नई में आखिरी बार खेलते नजर आ सकते हैं.

क्या धोनी एक और सीजन खेलेंगे?

क्या धोनी एक और सीजन खेलेंगे?6 / 6

एमएस धोनी 44 साल के हो गए हैं और फिटनेस उनकी सबसे बड़ी समस्या है. पिंडली की चोट से ठीक होने में उन्हें 2 हफ्ते से कहीं ज्यादा समय लगा है. यह चीज बताती है कि धोनी अब पहले जैसे फिट नहीं हैं. अगर धोनी IPL का एक पूरा सीजन खेलकर ही रिटायर होना चाहते हैं, तो अगले सीजन वो एक्शन में नजर आ सकते हैं, वरना IPL 2026 उनके लिए अंतिम रह सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन