IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर BCCI ने लगाया भारी जुर्माना, GT के खिलाफ मैच में इस गलती की मिली सजा
Ruturaj Gaikwad Fined For Slow Over Rate: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को कई बड़े झटके लगे. फ्रेंचाइजी को न सिर्फ हार का सामना करना पड़ा बल्कि ये टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई. इसी के साथ अब टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर बीसीसीआई ने एक गलती के लिए जुर्माना लगाया है.

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है. 'येलो आर्मी' पूरे सीजन में इंजरी और उतार-चढ़ाव का शिकार बनी, और अब टीम के कप्तान और बाकी कई खिलाड़ियों पर पर भी बीसीसीआई ने एक्शन लिया है.
स्लो ओवर रेट का जुर्माना
2 / 6चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम की स्लो ओवर-रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है.
IPL 2026 में दूसरी गलती
3 / 6चूंकि आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत ये इस सीजन में फ्रेंचाइजी का ओवर-रेट से जुड़ा दूसरा उल्लंघन था, इसलिए 'येलो आर्मी' के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
लपेटे में आई पूरी प्लेइंग 11
4 / 6चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के बाकी मेंबर्स पर भी, जिसमें 'इम्पैक्ट प्लेयर' भी शामिल है, 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25% (जो भी राशि कम हो) का जुर्माना लगाया गया है. यानी कप्तान के साथ-साथ मैच खेलने वाले सभी सदस्य इस सजा की जद में आ गए हैं.
CSK के लिए नाकाम सीजन
5 / 6चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2026 में नाकाम साबित हुए हैं, क्योंकि उनकी टीम ने 14 में से सिर्फ 6 मैचों में जीत दर्ज की. 12 प्वॉइंट्स और -0.345 के नेट रन रेट के कारण 'येलो आर्मी' प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई, साथ ही आखरी लीग मैच में सीएसके ने जीटी के हाथों 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
बल्लेबाजी भी एवरेज
6 / 6ऋतुराज गायकवाड़ एक बल्लेबाज के तौर पर भी चेन्नई सुपरकिंग्स को ज्यादा फायदा नहीं पहुंचा पाए, उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में 28.08 की एवरेज और 123.44 की स्ट्राइक रेट से 337 रन जोड़े, इसमें सिर्फ 2 फिफ्टी शामिल थी, एक ओपनर के लिए ये आंकड़ा खराब ही कहा जाएगा.