IND vs ENG: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने बदला अपना स्क्वाड, धांसू गेंदबाज की हुई एंट्री

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने दल में एक धांसू तेज गेंदबाज को जगह दी है.

Cricket News - 2026-07-14T210039.752
1 / 6

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जा रहा है. मैच के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया और अपने दल में बदलाव किया. भारत के खिलाफ बचे हुए 2 मैचों के लिए इंग्लैंड ने अपने स्क्वाड में तेज गेंदबाज को एंट्री दी है. धांसू खिलाड़ी की एंट्री के बाद इंग्लैंड का गेंदबाजी विभाग मजबूत हो गया है. Photo Source: Brydon Carse/ Insta 

विज्ञापन

धांसू गेंदबाज की हुई एंट्री

धांसू गेंदबाज की हुई एंट्री2 / 6

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जारी सीरीज में बचे हुए 2 मैचों के लिए तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को मौका दिया है. कार्स को कलाई और कोहनी में चोट लगी थी. लेकिन अब वह इस चोट से उबर चुके हैं. Photo Source: Brydon Carse/ Insta

विज्ञापन

8 महीने बाद वापसी

8 महीने बाद वापसी3 / 6

वह विटैलिटी ब्लास्ट में डरहम के साथ तीन मैच खेलने के बाद वापसी कर रहे हैं. 30 साल के कार्स ने इंग्लैंड के लिए आखिरी वनडे 8 महीने पहले खेला था. उन्होंने नवंबर 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था. लेकिन अब वह टीम में वापसी कर रहे हैं. Photo Source: Brydon Carse/ Insta

साल 2021 में किया डेब्यू

साल 2021 में किया डेब्यू4 / 6

कार्स ने साल 2021 में इंग्लैंड की ओर से डेब्यू किया था. अब तक वह देश के लिए 14 टेस्ट मैच में 58 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इसके अलावा 30 वनडे मैच में उन्होंने 34 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. Photo Source: Brydon Carse/ Insta

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर5 / 6

इसके अलावा 14 टी-20 मैच में उन्होंने 20 विकेट चटकाए हैं. कार्स इंग्लैंड के लिए अहम गेंदबाज हैं. उनके पास गति के अलावा स्विंग भी है. भारत के खिलाफ आखिरी 2 मैच में वह प्लेइंग 11 में भी शामिल हो सकते हैं. Photo Source: Brydon Carse/ Insta

इंग्लैंड का अपडेटेड स्क्वाड

इंग्लैंड का अपडेटेड स्क्वाड6 / 6

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग. Photo Source: Brydon Carse/ Insta  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन