Brock Lesnar को रिटायर करने के बाद 28 साल के WWE रेसलर को मिला नया शिकार, जल्द शुरू होगी दुश्मनी

WWE में ओबा फेमी छाए हुए हैं. ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी राइवलरी तगड़ी रही. लैसनर ने रिटायरमेंट भी ले लिया है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि अब फेमी किसने निशाना बनाएंगे. इसका जवाब Raw के एपिसोड में मिल गया है.

WWE
1 / 6

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर का करियर खत्म हो गया है.  हाल ही में समरस्लैम 2026 में उन्होंने ओबा फेमी के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. लैसनर ने इसके बाद पैट मैकफी के शो में कहा कि वो अब रिटायर हो रहे हैं. सभी ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रिब्यूट दिया. खैर लैसनर ने कह दिया है कि फेमी अब WWE के फ्यूचर हैं. फेमी के ऊपर सभी की निगारें टिकी हुई हैं. लैसनर के बाद उन्हें नया विरोधी भी मिल गया है. आइए आपको बताते हैं कि उनकी राइवलरी किसके साथ शुरू होने वाली है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी का हुआ मैच

ऑस्टिन थ्योरी का हुआ मैच2 / 6

WWE Raw के एपिसोड में द विज़न के ऑस्टिन थ्योरी का मुकाबला अकीरा टोजावा से हुआ. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. मैच के दौरान रिंगसाइड में ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल और मैक्सिकन डुप्री भी मौजूद थीं. डुप्री ने मैच में दखलअंदाजी की. अंत में अकीरा का हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

अकीरा का बचाने आए ओबा फेमी

अकीरा का बचाने आए ओबा फेमी3 / 6

मैच के बाद द विज़न ने अकीरा टोजोवा के ऊपर हमला जारी रखा था. ब्रॉन ब्रेकर ने इससे पहले ओटिस की हालत भी खराब की थी. ब्रॉन ब्रेकर इस बार अकीरा को स्पीयर मारने वाले थे लेकिन ओबा फेमी का म्यूजिक बज गया. उनकी एंट्री पर फैंस खुश हो गए. ब्रेकर भी उन्हें देखकर थोड़ा चौंक गए थे. (Photo: WWE.com)

नहीं हुआ ब्रॉल

नहीं हुआ ब्रॉल4 / 6

ओबा फेमी लड़ने के लिए रिंग में आए. ब्रॉन ब्रेकर से उनका ब्रॉल होने वाला था लेकिन WWE ऑफिशियल्स ने आकर मामले को रोक दिया. ब्रेकर और फेमी ने एक-दूसरे को घूरकर देखा. वहीं ब्रेकर थोड़ा हंसते हुए नज़र आए. पिछले हफ्ते भी बैकस्टेज फेमी और ब्रेकर का आमना-सामना हुआ था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

दोनों की शुरू होगी राइवलरी

दोनों की शुरू होगी राइवलरी5 / 6

अब इस बात के संकेत मिल गए हैं कि ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर की  राइवलरी शुरू होगी. दोनों के बीच हर कोई टक्कर देखना चाहता है. सबसे बड़ी बात है कि दोनों रेसलर कंपनी के फ्यूचर हैं. ब्रेकर के पास अभी टैग टीम चैंपियनशिप है. वो बहुत ही खतरनाक रेसलर माने जाते हैं. (Photo: WWE.com)

फेमी के साथ आ सकते हैं पॉल हेमन

फेमी के साथ आ सकते हैं पॉल हेमन6 / 6

ब्रॉक लैसनर अब रिटायर हो गए हैं. ओबा फेमी के साथ पॉल हेमन काम कर सकते हैं. इस बात के संकेत मिल चुके हैं. अगर ऐसा हुआ तो इसका फायदा फेमी को मिलेगा. WWE जरूर दोनों को साथ लाने का विचार कर रहा होगा. आने वाले कुछ हफ्तों में इसका ऑफिशियल ऐलान हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन