IPL 2026 के बाद जोफ्रा आर्चर का ओवल टेस्ट खेलने पर सस्पेंस, कोच मैक्कुलम ने कह दी बड़ी बात
Brendon McCullum On Jofra Archer: इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम आशावादी बने हुए हैं कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 17 जून को द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अवेलेबव हो सकते हैं. हालांकि, कोच ने तेज गेंदबाज को टीम में शामिल करने की गारंटी नहीं दी, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आर्चर अभी भी सावधानी से वर्कलोड प्लान को फॉलो कर रहे हैं.

राजस्थान रॉयल्स के साथ बेहतरीन आईपीएल 2026 कैंपेन का लुत्फ उठाने के बावजूद आर्चर लॉर्ड्स में शुरुआती टेस्ट के लिए अवेलेबल नहीं थे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 16 मैचों में 25 विकेट लिए और पूरे टूर्नामेंट में काफी ओवर फेंके. आईपीएल के बाद, इंग्लैंड ने उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट में वापस लाने के बजाय एडिशनल रेस्ट देने का विकल्प चुना. (फोटो- Instagram/jofraarcher)
2 / 6अपनी रिकवरी और तैयारी में मदद के लिए, आर्चर आईपीएल के बाद बारबाडोस लौट आए. इंग्लैंड के प्रबंधन का मानना है कि लंबे फॉर्मेट में धीरे-धीरे वापसी सबसे अच्छा तरीका है, खासकर पिछले कुछ सीजन में चोट के इतिहास को देखते हुए. (फोटो- Instagram/jofraarcher)
3 / 6ब्रैंडन मैक्कुलम ने आर्चर की प्रोफेशनलिज्म पर भरोसा जताया और कहा कि जब भी रिहैब प्लान लागू किया गया, इस तेज गेंदबाज ने लगातार फिटनेस गोल्स को पूरा किया है. फिर भी, फिट होने से उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में जगह मिलने की ऑटोमेटिक गारंटी नहीं हो सकती. (फोटो-X/@JofraArcher)
4 / 6इंग्लैंड के मौजूदा पेस अटैक ने सीरीज के शुरूआती मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया. गस एटकिंसन, ओली रॉबिंस और जोश टोंग्यू ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लाइनअप पर दबदबा बनाया और उनके बीच 19 विकेट शेयर किए. मैच के दौरान एटकिंसन और रॉबिंलन दोनों ने 5-5 विकेट लिए. (फोटो- X/@englandcricket)
5 / 6ओवल के हाल लॉर्ड्स की कंडीशन से अलग होने की उम्मीद के साथ, इंग्लैंड की टीम अपने बॉलिंग कॉम्बिनेशन को फाइनल करने से पहले पिच को असेस कर सकती है. मैक्कुलम ने खिलाड़ियों के एक फिक्सड ग्रुप पर डिपेंड रहने के बजाय हालाक के आधार पर गेंदबाजों के सिलेक्शन की अहमियत पर जोर दिया. (फोटो- X/@englandcricket)
6 / 6कोच ने इंग्लैंड की बढ़ती तेज गेंदबाजी की गहराई पर भी बात कही. पिछले साल कई इंजरी की चिंताओं से निपटने के बाद, टीम के पास अब कई ऑप्शन अवेलेबल हैं, जिनमें ब्रायडन कार्स, मैथ्यू फिशर और सन्नी बेकर शामिल हैं, जबकि काउंटी प्रणाली के माध्यम से युवा संभावनाएं उभर रही हैं, जो भविष्य के लिए इंग्लैंड के पेस रिसोर्सेज को मजबूत कर रही हैं. (फोटो- X/@englandcricket)