IPL 2026 में भुवनेश्वर का ये 'सुपर सिक्स' हुआ रिकॉर्ड बुक में दर्ज, बने ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज
Bhuvneshwar Kumar's 6th '3 Wicket Haul' In IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी और रविवार 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अपनी टीम आरसीबी के लिए अहम 4 विकेट हासिल किए.

36 साल के इस तेज गेंदबाज ने 21 शिकार करते हुए विकेट लेने वालों की लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है और अभी पर्पल कैप उन्हीं के पास है. ये चौथी बार है जब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के किसी एक सीजन में 20 से ज्यादा विकेट लिए हैं.
पर्पल कैप पर कब्जा
2 / 6भुवनेश्वर कुमार ने इससे पहले 2 बार पर्पल कैप पर कब्जा जमाया है, पहली बार साल 2016 में और फिर 2017 के सीजन में. उन्होंने पावरप्ले में 6.91 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं. जो उनकी काबीलियत को बयां करता है.
ये बल्लबाज बने शिकार
3 / 6भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के विकेट लिए, जबकि अपने पूरे 4 ओवरों में सिर्फ 23 रन दिए. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.75 की रही, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से शानदार है.
एक सीजन में 6 बार '3 विकेट हॉल'
4 / 6ये छठा मौका है जब भुवनेश्वर कुमार ने मौजूदा सीजन में 3 विकेट हॉल लिए हैं. इससे पहले ऐसा करिश्मा सिर्फ हर्षल पटेल ने ही किया था. पटेल ने 2021 के सीजन में 6 बार तीन-तीन विकेट हासिल किए थे.
मुंबई ने बनाए 166 रन
5 / 6भुवनेश्वर कुमार की जबरदस्त गेंदबाजी के बावजूद, मुंबई इंडियंस के नमन धीर और तिलक ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाए जाने के बाद टीम को 20 ओवरों में 166/7 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
बल्ले से भी चमके भुवी
6 / 6167 रन के टारगेट का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने बल्ले से भी बेहद अहम योगदान दिया जब आरसीबी को जीत के लिए 3 गेंद में 9 रन की जरूरत थी, तब भुवी ने शानदार छक्का जड़कर मैच को अपने फेवर में कर लिया. इसके बाद उन्होंने सिंगल लेकर रसिख सलाम डार को स्ट्राइक दी, और मैच के आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर डार ने बेंगलुरु को रोमांचक जीत दिला दी.