इंग्लैंड के नए कप्तान पर बेन स्टोक्स का बड़ा ऐलान, इस खिलाड़ी के नाम पर लगाई मुहर

बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान कौन होगा? ये सवाल क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसका जवाब खुद स्टोक्स ने दिया है.

Cricket News - 2026-06-30T165258.500
1 / 6

हाल ही में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. सीरीज के आखिरी मैच के बाद बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने लंबे समय तक टेस्ट की कप्तानी संभाली. ऐसे में अब उनके बाद इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान कौन होगा. इसका जवाब उन्होंने दिया है. Image Credit-X

विज्ञापन

स्टोक्स ने जताया इस खिलाड़ी पर भरोसा

स्टोक्स ने जताया इस खिलाड़ी पर भरोसा2 / 6

स्टोक्स ने हैरी ब्रूक पर भरोसा जताया है और कहा है कि वह इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बनने के लिए तैयार हैं. उन्होंने ब्रूक पर भरोसा जताते हुए उनका समर्थन किया है. हालांकि ब्रूक के अलावा जो रूट भी इस रेस में काफी आगे दिखाई देते हैं. Image Credit-X

विज्ञापन

हैरी ब्रूक का लिया नाम

हैरी ब्रूक का लिया नाम3 / 6

स्टोक्स ने कहा इस टीम का उपकप्तान बनने के लिए ब्रूक को कहने की एक वजह है. मैं लंबे समय तक जो रूट की कप्तानी में उपकप्तान था. यह एक नैचुरल प्रोग्रेशन है. ऐसा कोई कारण नहीं है कि हैरी को ऐसा करने के लिए न कहा जाए. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है, इस ग्रुप के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक है, एक जबरदस्त टैलेंटेड प्लेयर है. उसके कंधों पर थोड़ी और जिम्मेदारी होने से आपको नहीं पता कि इससे वह और बेहतर हो सकता है." Image Credit-X

जो रूट भी दावेदार

जो रूट भी दावेदार4 / 6

ब्रूक के अलावा जो रूट को भी कप्तान बनाया जा सकता है. वह मौजूदा टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. इसके अलावा वह लंबे समय तक इंग्लैंड की कप्तानी भी कर चुके हैं. ब्रूक फिलहाल इंग्लैंड के वनडे और टी-20 के कप्तान हैं और उन्हें भविष्य के लिए भी देखा जा रहा है. ऐसे में वह नए टेस्ट कप्तान भी बन सकते हैं. ऐसी पूरी संभावनाए हैं. Image Credit-X

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन5 / 6

स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 122 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 44 मैचों में उन्होंने कप्तानी की है. टेस्ट करियर में उन्होंने 14 शतक के अलावा 37 अर्धशतक अपने नाम किए. इसके अलावा उन्होंने 252 विकेट भी अपने नाम किए हैं. Image Credit-X

वनडे और टी-20 में भी शानदार आंकड़े

वनडे और टी-20 में भी शानदार आंकड़े6 / 6

इसके अलावा स्टोक्स ने 114 वनडे मैच में इंग्लैंड के लिए 3463 रन और 74 विकेट चटकाए हैं. वहीं, 43 टी-20 मैच में उन्होंने 585 रन और 26 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. Image Credit-X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन