टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं बुमराह-सिराज? बीसीसीआई मजबूरन लेगी बड़ा फैसला!
Jasprit Bumrah And Mohammad Siraj For IND vs AFG: बीसीसीआई के नेशनल सिलेक्टर्स मंगलवार 19 मई को गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया स्क्वाड को फाइनल करने के लिए मिलेंगे. इस टूर में अगले महीने एक टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज शामिल होगी. आईपीएल 2026 के थकाने वाले सीजन के बाद खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करना चर्चा के दौरान एक अहम मुद्दा रहने की उम्मीद है.

वर्कलोड मैनेजमेंट दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड्स के लिए बड़ा मुद्दा रहा है, खासकर जब क्रिकेट सीजन लंबा और थकाऊ हो. टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की फिटनेस को ध्यान में रखते हुई बीसीसीआई भी अहम फैसला ले सकती है.
2 / 6टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के मेन पेसर्स, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट की कड़ी नजर है. चूंकि दोनों तेज गेंदबाजों ने हाल के महीनों में काफी क्रिकेट खेला है, इसलिए अधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वो वनडे मैचों में उनकी भागीदारी को कंफर्म करने से पहले उनकी फिटनेस और रिकवरी के स्टेटस का सावधानी से आकलन करेंगे.
3 / 6अगर बुमराह या सिराज में से किसी एक को आराम दिया जाता है, तो टीम में कई युवा तेज गेंदबाजों को मौका मिल सकता है. लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव और मोहसिन खान IPL 2026 के दौरान शानदार प्रदर्शन करने के बाद मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं. जम्मू और कश्मीर के सीमर आकिब नबी डार के नाम पर भी विचार किए जाने की उम्मीद है.
4 / 6सूत्रों के मुताबिक, अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने औपचारिक रूप से ब्रेक की गुजारिश नहीं की है. हालांकि अफगानिस्तान सीरीज के लिए पेस बॉलिंग अटैक और खिलाड़ियों की अवेलिबिलिटी के बारे में आखिरी फैसला लेने से पहले सेलेक्टर्स के मेडिकल और फिटनेस रिपोर्ट पर काफी हद तक निर्भर रहने की उम्मीद है.
5 / 6इस बीच सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के इस सीरीज के दौरान वनडे क्रिकेट में वापसी करने की उम्मीद है. भारत के बिजी इंटरनेशनल कैलेंडर, जिसमें इंग्लैंड का आगामी व्हाइट-बॉल टूर और इस साल के आखिर में आयरलैंड में होने वाले T20I मैच शामिल हैं, ने टीम मैनेजमेंट के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट को एक अहम चिंता का विषय बना दिया है.
6 / 6ये इकलौता टेस्ट मैच, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा नहीं है, 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इस रेड-बॉल मैच के बाद, वनडे सीरीज 14 जून को धर्मशाला में शुरू होगी, जिसके बाद 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में मैच होंगे.


















