वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई पर BCCI ने दिया बड़ा बयान, कहा- ये मैच रेफरी के...
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच हुई धक्का मुक्की मामले में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से बयान आया है. बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने वैभव के मसले पर खुलकर बात की है.

भारतीय A टीम इन दिनों श्रीलंका में है, जहां पर ट्राई नेशन सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के भी टीम भाग ले रही हैं. श्रीलंका ए क खिलाफ खेले गए एक मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलाम्बेज के साथ तीखी बहस हुई थी. जिसके बाद वैभव ने उनसे धक्का मुक्की कर दी थी. अब बीसीसीआई का बयान इस मसले पर आया है. Vaibhav Sooryavanshi: Image Credit/ AI
तीसरे मुकाबले के दौरान हुआ था हंगामा
2 / 6दरअसल, भारतीय A टीम ने अपना तीसरा मुकाबला श्रीलंका A के खिलाफ खेला था. इस मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए आया था. श्रीलंका की टीम ने भारत को हराने के बाद जश्न मनाया था. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी और विशेव हलाम्बेज की लड़ाई हो गई. दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली, जिसके बाद वैभव ने उन्हें धक्का दे दिया. Vaibhav Sooryavanshi: Image Credit/ X
बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी
3 / 6अब इस मामले पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा "सोशल मीडिया पर बहुत सी बातें चल रही हैं कि बीसीसीआई कार्रवाई पर विचार कर रहा है, इत्यादि. क्या आप चाहते हैं कि बीसीसीआई मैच रेफरी के क्षेत्र में हस्तक्षेप करे?" Vaibhav Sooryavanshi: Image Credit/ X
सैकिया ने दिया बड़ा बयान
4 / 6सैकिया ने आगे कहा "बीसीसीआई कोई प्राधिकरण नहीं है, हमें उस क्षेत्र में दखल नहीं देना चाहिए जहां मैच रेफरी और अंपायर ही मुख्य व्यक्ति हैं जो खेल के मैदान में हुई किसी भी घटना के संबंध में कोई भी निर्णय ले सकते हैं," Vaibhav Sooryavanshi: Image Credit/ X
बीसीसीआई ने कर दिया साफ
5 / 6उन्होंने आगे कहा "जो कुछ भी हुआ, वह खेल का हिस्सा था और इसमें बीसीसीआई की कोई भूमिका नहीं है. यह भूमिका मैच रेफरी की है. अगर कुछ गलत हो रहा है, तो वह फैसला लेंगे, अंपायर फैसला लेंगे और इसके लिए एक व्यवस्था बनी हुई है" Vaibhav Sooryavanshi: Image Credit/ X
भारत को सुपर ओवर में मिली हार
6 / 6भारतीय टीम सुपर ओवर में 17 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी थी. लेकिन टीम इंडिया 9 रन ही बना सकी. सूर्यवंशी ने केवल 3 गेंदों में 6 रन ही बनाए थे. ऐसे में टीम इंडिया को मुकाबला गंवाना पड़ा. Vaibhav Sooryavanshi: Image Credit/ X