रियान पराग के LIVE मैच में सिगरेट पीने पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, बुरी तरह फंस गया स्टार क्रिकेटर

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मुश्किलों में आ गए हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान ई सिगरेट पीकर परेशानी को बुलावा दिया है.

Cricket News - 2026-04-29T170922.106
1 / 6

आईपीएल 2026 में 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. इस मैच को राजस्थान ने अपने नाम किया. हालांकि मैच के दौरान राजस्थान के कप्तान को ई सिगरेट पीते हुए ड्रेसिंग रुम में देखा गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.  

विज्ञापन

रियान पराग ने पी सिगरेट

रियान पराग ने पी सिगरेट2 / 6

रियान पराग के सिगरेट पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं. रियान पराग ने ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीकर आईपीएल के स्तर को विश्व भर में गिराया भी है. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के नियम का उल्लंघन किया है.

विज्ञापन

बीसीसआई ने तोड़ी चुप्पी

बीसीसआई ने तोड़ी चुप्पी3 / 6

ऐसे में अब बीसीसीआई ने इस मसले पर चुप्पी तोड़ी है. इंडियन एक्सप्रेस को बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि हम इस मामले पर रियान से स्पष्टीकरण मागेंगे, क्योंकि वेपिंग की अनुमति नहीं है. उनके स्पष्टिकरण के आधार पर ही आईपीएल आगे की कार्रवाई करेगा.

बीसीसीआई ले सकती है एक्शन

बीसीसीआई ले सकती है एक्शन4 / 6

रियान पराग अब मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. बीसीसीआई उनपर सख्त एक्शन ले सकती है. इसके अलावा उन्हें भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है. फिलहाल रियान के स्पष्टिकरण पर सभी की निगाहें हैं.

विज्ञापन

खराब प्रदर्शन कर रहे हैं रियान

खराब प्रदर्शन कर रहे हैं रियान5 / 6

आईपीएल 2026 में रियान पराग ने अपनी बल्लेबाजी से खराब प्रदर्शन किया है. अब तक खेले गए 9 मैच की 9 पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. उन्होंने 14.62 की खराब औसत के साथ 117 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 124.46 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है. उनका बेस्ट स्कोर 29 रन है, जो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच में बनाए थे.

इससे पहले भी आ चुके हैं विवादों में

इससे पहले भी आ चुके हैं विवादों में6 / 6

ये पहला मौका नहीं है, जब रियान पराग किसी विवाद को लेकर चर्चा में आए हों. इससे पहले भी रियान पराग ने बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अनन्या पांडे को गलत तरीके से गूगल पर सर्च किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन